newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anurag Thakur: ‘जब तीसरी बार मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री….’, 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये मोदी-मोदी की गूंज आज भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में है…. नासिक की ऐतिहासिक भूमि पर हम क्यों इकट्ठा है… आखिरकार नासिक को ही क्यों चुना गया.. क्यों भगवान राम की पंचवटी यहां पर है।  आज हम सब के बीच एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने हम सबको विकसित भारत बनाने का एक लक्ष्य दिया है…हमारे सामने सबसे बड़ा लक्ष्य है विकसित भारत बनाने का।”

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। जहां देश के सबसे लंबे समुंद्री ब्रिज अटल सेतु देश को सर्मपित करेंगे। पीएम मोदी ने नासिक में रोड शो भी किया। उन्होंने कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। अनुराग ठाकुर ने मंच से कहा पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है और जब वो तीसरी बार पीएम बनेंगे हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये मोदी-मोदी की गूंज आज भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में है…. नासिक की ऐतिहासिक भूमि पर हम क्यों इकट्ठा है… आखिरकार नासिक को ही क्यों चुना गया.. क्यों भगवान राम की पंचवटी यहां पर है।  आज हम सब के बीच एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने हम सबको विकसित भारत बनाने का एक लक्ष्य दिया है…हमारे सामने सबसे बड़ा लक्ष्य है विकसित भारत बनाने का। स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि एक लक्ष्य तय करो और उस लक्ष्य के बारे में दिन और रातभर सोचो, काम वही करो जो आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाए और बाकी सारे सपने भूल जाओ फिर आप उस लक्ष्य को पूरा होते हुए देखोगे। मनुष्य के संकल्प से बड़ा कोई और लक्ष्य नहीं होता है। तो पीएम मोदी ने भी हमें विकसित भारत बनाने का एक लक्ष्य दिया है।

आज नए भारत की बुलंद तस्वीर दिखती है…. जब हम 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था से अब दुनिया की सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था बन जाते है.. लेकिन तीन महीने बाद जब पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे.. तो हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे.. अगले तीन सालों में नासिक में भी कुंभ आएगा। एक ओर हम नासिक में कुंभ बनाएंगे, दूसरी तरफ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।”