newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Viral Video: उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने जब की थी PM मोदी की तारीफ, ये वजहें गिनाई थीं

मिल्खा सिंह ने इस इंटरव्यू में कहा था कि वो मोदी को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि जिस देश में मोदी जाते हैं, उसे वो भारत का दोस्त बना लेते हैं। दूसरी बात मोदी की मिल्खा सिंह को पसंद थी कि मोदी इस देश से गरीबी को मिटाना चाहते हैं।

नई दिल्ली। उड़न सिख के नाम से मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मिल्खा सिंह ने अपने निधन से पहले एक इंटरव्यू दिया था। उसमें उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी। इसी इंटरव्यू का वीडियो अब वायरल हो रहा है। मिल्खा सिंह ने इसमें मोदी की तारीफ की तमाम वजहें बताई थीं। मिल्खा सिंह ने कहा था कि मोदीजी के बारे में तमाम लोग कहते हैं कि वो चाय बेचते थे और कुली थे।

मिल्खा सिंह ने आगे कहा था कि मोदी तो खुद कहते हैं कि उन्होंने चाय बेची। मिल्खा सिंह ने इस इंटरव्यू में कहा था कि मोदी के साहस को मानना होगा कि वो गरीब परिवार से उठकर देश के पीएम पद पर पहुंचे। उन्होंने कहा था कि मोदीजी के बारे में लोग गलत बातें बहुत करते हैं, लेकिन उनकी दो बातें मिल्खा सिंह ने अपनी पसंद की बताई थीं।


मिल्खा सिंह ने इस इंटरव्यू में कहा था कि वो मोदी को इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि जिस देश में मोदी जाते हैं, उसे वो भारत का दोस्त बना लेते हैं। दूसरी बात मोदी की मिल्खा सिंह को पसंद थी कि मोदी इस देश से गरीबी को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने इसे बहुत बड़ी बात कहा था। मिल्खा सिंह ने कहा कि मैंने देश की आजादी के बाद से सभी पीएम देखे। चाहे पहले पीएम जवाहरलाल हों, शास्त्री हों या राजीव गांधी हों। उनका कहना था कि मोदी जब भी कोई बात कहते हैं, तो वो सही होती है।

यहां देखिये वीडियो 

What the great Milkha Singh had said about PM Modi ??

Posted by The Right Angle on Tuesday, June 22, 2021

मिल्खा सिंह ने अपने इस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वो चाहे अमेरिका जाएं, कनाडा जाएं या इंग्लैंड जाएं, हर जगह मोदी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उन्होंने कहा था कि भारत के किसी और पीएम की इतनी फॉलोइंग उन्होंने नहीं देखी कि हर व्यक्ति उन्हें सुनना चाहता है।