newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जब केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू ने गाया गाना, झूम उठे श्रोता, वीडियो वायरल

केंद्रिय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।

नई दिल्ली। केंद्रिय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि ये मसूरी में आयोजित कार्यक्रम का है। जिसमें किरेन रिजीजू याराना मूवी का गाना गाते नजर आ रहे हैं।

किरेन रिजिजू ने याराना मूवी का गाना, तेरे जैसा यार कहां कहां ऐसा याराना गाया, जिसे किशोर कुमार ने गाया है। दरअसल, रिजिजू मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार आयोजित अरुणाचल सिविल सर्विस ऑफिसर्स के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवा अधिकारियों के बीच उन्होंने ने ये गाना गाया।

वीडियो में किरेन एकदम अलग और नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो पूरी लगन के साथ उनके गाने पर तालियां भी बज रही हैं। वहां बैठे श्रोताओं को उनका ये गाना इतना पसंद आया कि जैसे ही वो गाना खत्म करते हैं, श्रोताओं की तरफ से वन्स मोर की आवाज आती है।

अब रिजिजू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को खुद रिजिजू ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।