नई दिल्ली। 2 दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण के साथ ही रैली के लिए पंजाब के फिरोजपुर जा रहे थे तभी बारिश की वजह से जब हवाई यात्रा संभव नहीं थी तो उन्होंने रोड से जाने का फैसला लिया। फिरोजपुर से करीब 30 किलोमीटर पहले ही एक फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला रोक लिया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस फ्लाईओवर को रोका हुआ था। जिसकी वजह से पीएम मोदी को करीब 20 मिनट तक का वहां इंतजार करना पड़ा।
इतने इंतजार के बाद भी उस फ्लाईओवर को खाली कराने की बजाय पीएम मोदी को वापस जाने का फैसला लेना पड़ा। अब इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है जहां पीएम मोदी फंसे हुए थे।
पंजाब: हुसैनीवाला में फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने का वीडियो सामने आया.. pic.twitter.com/dyEJxrEIo4
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) January 7, 2022
आपको बता दें, इस घटना के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी कॉन्ग्रेस और पंजाब की चन्नी सरकार पर हमलावर है। भाजपा की ओर से कांग्रेस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह अब पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर उतारू हो आए हैं। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गजों ने उनकी सलामती के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया तो वहीं कैंडल मार्च भी निकाला।
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद उनके दीर्घायु होने की कामना pic.twitter.com/8Xr00WJOly
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) January 6, 2022