newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

आखिर ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ #ScientistKejriwal ? जानिये इसके पीछे की वजह (Video)

दिल्ली में जहरीले झाग के बीच छठ महापर्व मनाने के लिए श्रधालुओं को स्नान करना पड़ा। इसको लेकर जब केजरीवाल सरकार की किरकरी हुई तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ने की कोशिश की। कहा गया कि यमुना में प्रदुषण हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आ रहा है।

नई दिल्ली। जिस दिन देश के कई हिस्सों में छठ माँ महापर्व मनाया जा रहा था, उसी दिन ट्विटर पर #ScientistKejriwal ट्रेंड कर रहा था। यमुना में फैली गन्दगी और उस गंदे और जहरीले पानी में स्नान करने के लिए मजबूर छठ वर्तधारी से लोग आक्रोशित थे। जब केजरीवाल सरकार को इस बात का आभास हुआ तो उन्होंने यमुना से जहरीले झाग को खत्म करने के लिए झिड़काव और बैरीकेडिंग कर झाग को रोकने की कोशिश की जाने लगी। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ट्विटर पर #ScientistKejriwal ट्रेंड करने लगा।

आइये देखते हैं कि लोगों ने किस तरह के ट्वीट #ScientistKejriwal के साथ किया है

दरअसल दिल्ली में जहरीले झाग के बीच छठ महापर्व मनाने के लिए श्रधालुओं को स्नान करना पड़ा। इसको लेकर जब केजरीवाल सरकार की किरकरी हुई तो उन्होंने इससे पल्ला झाड़ने की कोशिश की। कहा गया कि यमुना में प्रदुषण हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आ रहा है। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने खासकर मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के इस दावे की पोल खोल दी है और उन जगहों का दौरा किया जहां-जहां जहरीला पानी यमुना में गिर रहा है।

वहीँ जब केजरीवाल सरकार के बदइंतजामी को लेकर लोग आक्रोश दिखाने लगे तो बुधवार सुबह यमुना के घाटों पर झाग को हटाने और प्रदुषण को छुपाने की कोशिश की जाने लगी। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए छठ के व्रतधारियों को बधाई तो और अपनी ही पीठ थपथपाने की कोशिश की तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।