
नई दिल्ली। मुख्तलिफ मसलों को लेकर बीजेपी की घेराबंदी करने में मसरूफ रहने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते शनिवार को एक ट्वीट किया, जिसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया। प्रियंका के इस ट्वीट के बाद बीजेपी की पूरी जमात बिलबिला गई। किसी ने प्रियंका के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की बात कही, तो किसी ने प्राथमिकी दर्ज करने की तो किसी ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का प्रण ले लिया। वहीं, अब बीजेपी अपने द्वारा कहे गए शब्दों को जमीन पर उतारने की कवयाद में जुट चुकी है।
जी हां… आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। दरअसल, आज बीजेपी ने प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अन्य नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिस पर आरजेडी नेता मनोज झा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। आखिर मनोर झा ने क्या कुछ कहा है? आगे कि रिपोर्ट में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, लेकिन उससे पहले आइए जरा ये जान लेते हैं कि आखिर प्रियंका ने अपने ट्वीट में ऐसा क्या कहा था कि बीजेपी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने पर ही आमादा हो गई?
प्रियंका ने क्या कहा था?
दरअसल, प्रियंका ने अपने ट्वीट में मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर कमशीन खाने का आरोप लगाया था , जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।
मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।
कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।… pic.twitter.com/LVemnZQ9b6
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 11, 2023
प्रियंका के इस ट्वीट को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने आ गई। दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गई। जरा ध्यान दीजिए कि प्रियंका ने यह ट्वीट ऐसे वक्त में किया है, जब कुछ माह बाद प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने जा रहा है। अब जिस तरह से प्रियंका ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर बीजेपी का घेरने का काम किया है, वो सियासी मोर्चे पर कांग्रेस के लिए कितना हितकारी साबित होता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले जरा ये जान लेते हैं कि आखिर मनोज झा ने बीजेपी पर निशाने साधने के क्रम में क्या कुछ कहा है?
क्या बोले मनोज झा
दरअसल, मनोज झा ने ट्वीट कर कहा कि, ‘”उनके पास कुछ भी नहीं बचा है (कोई मुद्दा नहीं)… पहले वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल कर रहे थे अब वे एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। वे ये सब करके सिर्फ विपक्ष को प्रताड़ित करने की कोशिश कर रहे हैं।”
#WATCH | Patna: On FIR registered against Priyanka Gandhi Vadra, former CM Kamal Nath and others in Madhya Pradesh, RJD MP Manoj Jha says, “They are left with nothing (no issues)… Earlier they were using ED against the opposition leaders now they are registering FIR. They are… pic.twitter.com/xopCev6DQD
— ANI (@ANI) August 13, 2023
बहरहाल, अब प्रियंका प्रकरण को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल जारी है। अब यह भूचाल आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।