नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल सोमवार को उनसे मिलने ईडी दफ्तर पहुंचीं। इससे पहले वह रविवार शाम को भी ऑफिस गयी थीं. पीएमएफएल मामलों को देखने वाली विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और उनके निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 बजे के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाई थी. इस संदेश में उन्होंने जल्द ही जेल से बाहर आने का भरोसा जताया. उन्होंने आप कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली सरकार की योजनाओं को जारी रखने का भी जिक्र किया. अपना संदेश देने के लिए किसी अन्य नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को चुनकर यह संकेत दिया गया कि अगर जेल जाने के कारण केजरीवाल को इस्तीफा देना पड़ा तो मुख्यमंत्री पद के लिए सुनीता केजरीवाल उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट से झटका
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा। सीएम ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देते हुए 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और मामले को बुधवार (27 मार्च) के लिए निर्धारित किया।
सुनीता केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल पहली बार प्रेस से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि उनकी गिरफ्तारी से हमें कोई आश्चर्य नहीं है. मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन मैं चाहे जेल में रहूं या बाहर, आप सभी के लिए काम करता रहूंगा।