क्या फिर माफी मांगेंगे केजरीवाल? 500 करोड़ की मानहानि का दावा ठोकने की तैयारी में मनोज तिवारी!

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक विज्ञापन में अपनी तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल के चलते यह फैसला लिया है।

Avatar Written by: January 12, 2020 5:54 pm

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का दावा ठोकने जा रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक विज्ञापन में अपनी तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल के चलते यह फैसला लिया है।Arvind Kejriwal and Manoj Tiwari

दरअसल आम आदमी पार्टी ने लगे रहो केजरीवाल के नाम से अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है। इसमें मनोज तिवारी को लगे रहो केजरीवाल गाते हुए दिखाया जा रहा है।


मनोज तिवारी की तमाम पिछली फिल्मों के शॉट्स इसमें इस्तेमाल किए गए हैं।

इसी बात पर नाराज मनोज तिवारी अब अरविंद केजरीवाल पर 500 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोकने की तैयारी में हैं।

खास बात यह भी है कि अरविंद केजरीवाल इससे पहले अपने ऊपर ठोंके गए मानहानि के तमाम मुकदमों में माफी मांग चुके हैं।