newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar: महिला को पति से ज्यादा पसंद मोबाइल! कह दिया ऐसा जिसे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप

Bihar: लड़की की शादी को अभी महज 15 दिन ही हुए थे। लड़की को उसका पति मोबाइल चलाने से रोकता था। लड़की को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई और उसने अपने मायके वालों को तुरंत फोन कर अपने ससुराल बुला लिया।

ऩई दिल्ली। बिहार के हाजीपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां पर एक पत्नी ने मोबाइल के लिए अपने पति को छोड़ दिया। दरअसल, लड़की की शादी को अभी महज 15 दिन ही हुए थे। लड़की को उसका पति मोबाइल चलाने से रोकता था। लड़की को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई और उसने अपने मायके वालों को तुरंत फोन कर अपने ससुराल बुला लिया। लड़की के भाई ने अपने जीजा पर बंदूक तान दी। फिलहाल ये पूरा मामला थाने में है। पुलिस ने लड़की के भाई को अरेस्ट कर उसकी बंदूक भी जब्त कर ली है। लड़की अपने मायके चली गयी है।

हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले इलियास का निकाह करीब 14 दिन पहले हाजीपुर निवासी सबा खातून से हुआ था। दोनों का निकाह बड़ी ही धूमधाम के साथ कराया गया था। ससुराल आने के बाद सबा का ज्यादा से ज्यादा वक़्त फोन के साथ ही बीतता था। उसके हाथ से फोन कभी अलग नहीं होता था। सुबह से शाम तक सबा इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहती थी। जिस वजह से उसका घर में बिल्कुल ध्यान नहीं होता था। सबा की इस आदत से इलियास समेत उसका परिवार तंग आ गए थे। जिसके बाद इलियास ने सबा को रोकना-टोकना शुरू किया।

पति और ससुराल वालों का यूं रोकना टोकना सबा को रास नहीं आया और वो ससुराल छोड़कर मायके चली गई। मायके जाने के बाद जब उसने रो-रो कर अपनी बात बताई तो उसके भाई को अपने बहन के आंसू देखे नहीं गए और आग-बबूला होकर वो बहन के सुसराल जा पहुंचा, और जीजा इलियास पर बंदूक तान दी। फ़िलहाल लड़की के भाई को लालगंज पुलिस ने पकड़ कर उसका हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। लेकिन सबा को मोबाइल की जगह पति को छोड़ना ठीक लगा और वो पति इलियास को छोड़कर अपने मायके चली गई।