newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती समेत तमाम दिग्गजों को पछाड़ योगी आदित्यनाथ ने रचा नया कीर्तिमान, जानिए क्या है वो

UP Politics: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के लिए तो कई काम किए गए लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया है जो अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती समेत तमाम दिग्गज नहीं कर पाएं। सीएम योगी के इन अनोखे रिकॉर्ड से भारतीय जनता पार्टी में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या अनोखा रिकॉर्ड बनाया है सीएम योगी ने…

नई दिल्ली। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने गोरक्षपीठ के महंत योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। राज्य के सीएम पद पर विराजमान होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक कई कदम बढाए। योगी आदित्यनाथ के इन्हीं फैसलों से आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर, कानून व्यवस्था, विकास, निवेश, महिला शक्ति के मामले में सबसे आगे रहने वाले राज्यों में गिना जाताहै। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य के लिए तो कई काम किए गए लेकिन अब उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया है जो अखिलेश यादव, मुलायम सिंह, मायावती समेत तमाम दिग्गज नहीं कर पाएं। सीएम योगी के इन अनोखे रिकॉर्ड से भारतीय जनता पार्टी में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या अनोखा रिकॉर्ड बनाया है सीएम योगी ने…

CM Yogi Adityanath

क्या बनाया है सीएम योगी ने अनोखा रिकॉर्ड

योगी आदित्यनाथ का ये अनोखा रिकॉर्ड लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर विजमान रहने का बनाया है। योगी ऐसे पहले शख्स बन गए हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर 6 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद योगी आदित्यनाथ 18 मार्च को मुख्यमंत्री घोषित किए गए थे। एक दिन बाद यानी 19 मार्च को उन्होंने इस पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

up yogi.

वहीं, पहला कार्यकाल पूरा कर लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी ने बीते साल 25 मार्च 2022 को शपथ ली थी। ऐसे में अब योगी आदित्यनाथ को इस पद (यूपी मुख्यमंत्री) पर रहते हुए 6 साल का वक्त पूरा हो गया है।

Up yogi

अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह भी हुए नाकाम

भारतीय जनता पार्टी के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में अहम स्थान रखने वाली समाजवादी पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह और बसपा सुप्रीमो मायावती भी राज्य की मुख्यमंत्री रहीं हैं लेकिन उनकी सत्ता ज्यादा समय तक कायम नहीं रह पाई। अकेले योगी आदित्यनाथ ऐसे शख्स हैं जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 6 साल का कार्यकाल पूरा किया है। योगी आदित्यनाथ द्वारा इस नए और अनोखे कीर्तिमान को रचे जाने से भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है।