newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: प्रचंड जीत के बाद पहली बार PM मोदी से मिले योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखी ये बात..

Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, आज योगी आदित्यानाथ जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत का परचम लहराया है। भाजपा गठबंधन ने 275 सीटों पर विजय हासिल की है, जबकि समाजवापार्टी, बसपा, कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान सीएम योगी ने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पीएम मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”आज योगी आदित्यानाथ जी से भेंट हुई। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

ऐसी जानकारी मिली है कि नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिये मुलाकातों का दौर जारी है। नये मंत्रिमंडल में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जायेगा और इस बार मंत्रिमंडल में 11 नये चेहरों को भी जगह मिलेगी। पिछले मंत्रिमंडल में शामिल 11 नेता इस बार चुनाव हार गये हैं।

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। वह भारतीय जनता पार्टी के महासचिव बी एल संतोष से भी मिले और उनसे मंत्रिमंडल के बारे में चर्चा की। इस चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।

योगी आदित्यनाथ का कहना है कि बी एल संतोष से की गयी मुलाकात औपचारिक थी लेकिन सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। योगी आदित्यनाथ की भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करने की योजना है।

yogi adityanath

सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेताओं ने इन मुलाकातों का मुख्य एजेंडा नये मंत्रिमंडल का गठन ही है। ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली गयी है।