newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने बांदा पहुंचे योगी के मंत्री को चूहे ने काटा, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

Banda News: मंत्री गिरीश चंद्र यादव को आनन-फानन में जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया। देर रात तक मंत्री के अस्पताल में एडमिट होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन रहा। वहीं बताया जा रहा है कि करीब 3 घंटे तक इलाज के बात इस बात की पुष्टि हुई कि उन्हें सांप ने नहीं बल्कि चूहे ने काटा है। बता दें कि, इस दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सत्ता में दोबारा काबिज होने के साथ ही एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने मंत्रियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए अलग-अलग जिलों का दौरा करने को कहा है। इतना ही नहीं सीएम योगी के निर्देशानुसार मंत्री जिलों में रूक-कर जायजा भी ले रहे हैं और योजनाओं को कितना अमल किया जा रहा है इसकी भी जानकारी ले रहे है। इसी क्रम में यूपी के बांदा में योगी सरकार में मंत्री गिरीश चंद्र यादव पहुंचे थे। लेकिन इसी बीच मंत्री गिरीश चंद्र यादव को बीते देर रात किसी कीड़े ने काट लिया। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले तो सबको शंका हुई की सांप ने काट लिया। वहीं जानकारी मिलने के बाद आला-अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे।

Girish Chandra Yadav

मंत्री गिरीश चंद्र यादव को आनन-फानन में जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया। देर रात तक मंत्री के अस्पताल में एडमिट होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन रहा। वहीं बताया जा रहा है कि करीब 3 घंटे तक इलाज के बात इस बात की पुष्टि हुई कि उन्हें सांप ने नहीं बल्कि चूहे ने काटा है। बता दें कि, इस दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे।

अचानक देर रात उन्हें जहरीले कीड़े ने काट लिया, बताया जा रहा है जहां वो रूके हुए थे उसके आसपास घना जंगल है। जिसकी वजह से  सबको शंक हुआ कि सांप ने उन्हें काट लिया और पूरा स्टाफ डर गया। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वहीं दर्द बढ़ने के बाद मंत्री गिरिश चंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।