newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

योगी की कार्यवाही से यूपी के माफियाओं में हड़कंप, तेजी से प्रदेश छोड़ रहे हैं गुर्गे

यूपी में माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक जेलों में बंद इन माफियाओं के गुर्गे तेजी से प्रदेश छोड़ रहे हैं।

लखनऊ। यूपी में माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। खुफिया सूत्रों को मिली जानकारी के मुताबिक जेलों में बंद इन माफियाओं के गुर्गे तेजी से प्रदेश छोड़ रहे हैं।

Yogi adityanath

अतीक अहमद के ग्रुप पर सबसे बड़ा असर दिखाई दे रहा है। इस गुट के गुर्गों ने तेजी से अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के छोटे भाई और पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को 3 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। अशरफ पर एक लाख रुपए का इनाम घोषि‍त था। अशरफ आइएस-227 गैंग का सदस्य है जिसका लीडर उसका भाई अतीक अहमद है। अतीक इस समय गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद है।

up

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर पुलिस माफियाओं के गुर्गों का डोजियर भी तैयार कर रही है। इस बार डोजियर में अपराधि‍यों और माफि‍याओं की संपत्ति‍ का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। डोजियर में अपराधी के बारे में जानकारी के अलावा उनके परिवार के सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड, जमानतदार, वर्तमान स्थि‍ति, किसी वकील ने जमानत कराई यह सारी जानकारी जुटाई जा रही है।

इसके साथ ही मुख्तार गैंग के सदस्यों के खिलाफ भी बेहद सख्त कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों ही राज्य में पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के कई सदस्यों के लाइसेंस रद्द किए हैं। पुलिस ने मुख्तार के भाई के लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए। मुख्तार गैंग के गुर्गे इसके बाद से ही प्रदेश छोड़कर फरार होने लगे हैं।

Chief Minister Yogi Adityanath

पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा कसा है। उसके करीबी और वाराणसी के टॉप अपराधी श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झन्ना पंड़ित के घर की कुर्की की है। झुन्ना पंडित चित्रकूट जेल में बंद है और उसे पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।