newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

10 में 7 महिलाएं भारत में पति को देती हैं धोखा : सर्वे

एक पुराने सर्वे से पता चला है कि भारत में 10 में से सात महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं, क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। कई महिलाओं ने अपने साथियों को इसलिए धोखा दिया, क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी।

नई दिल्ली। एक पुराने सर्वे से पता चला है कि भारत में 10 में से सात महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं, क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। कई महिलाओं ने अपने साथियों को इसलिए धोखा दिया, क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी।

women green tea

ग्लीडेन, जिसका भारत में पांच लाख से अधिक लोग उपयोग करते हैं, ने ‘महिलाएं क्यों व्यभिचार करती हैं’ शीर्षक से एक सर्वेक्षण में खुलासा किया था कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की अधिकतम संख्या है, जो अपने पतियों को धोखा देती हैं।

ग्लीडेन में विपणन विशेषज्ञ, सोलेन पैलेट ने बताया, “10 में से चार महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौजमस्ती के बाद उनके जीवनसाथी के साथ उनका रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है।”

लगभग 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी और शादी से बाहर एक साथी को खोजने से उन्हें अपने जीवन में उत्साह का अहसास हुआ। सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि भारत में, पारंपरिक विवाह में फंसे समलैंगिक लोगों को भी बढ़ती संख्या में अपने लिए इसकी मदद से साथी मिल रहे हैं।