newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Almonds: शरीर में कैंसर को पैदा कर सकता है बादाम!, जानिए क्या है खाने का सही तरीका

Almonds: इस केमिकल से लिवर कैंसर (Cancer) होने का खतरा रहता है। हालांकि अगर आप सही तरह से बादाम का सेवन करते हैं तो इस कैंसर के होने के चांस न के बराबर हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं किस तरह से करना है बादाम का सेवन जिससे आपको कोई नुकसान की जगह बस फायदा मिले…

नई दिल्ली। बादाम (Eat Almonds) का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अक्सर याददाश्त बढ़ाने के लिए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि अगर आपको अपनी याददाश्त को बढ़ाना है और दिमाग को तेज करना है तो बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। यही वजह है कि माता-पिता अपने बच्चों को बादाम जरूर खिलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम खाने से कैंसर होता है। जी हां, चौकिए मत…बादाम में aflatoxin B1 पाया जाता है। इस केमिकल से लिवर कैंसर (Cancer) होने का खतरा रहता है। हालांकि अगर आप सही तरह से बादाम का सेवन करते हैं तो इस कैंसर के होने के चांस न के बराबर हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं किस तरह से करना है बादाम का सेवन जिससे आपको कोई नुकसान की जगह बस फायदा मिले…

Almonds

इस तरह से करें बादाम का सेवन (How To Eat Almonds) 

अगर आप चाहते हैं कि बादाम के सेवन से आपको कोई नुकसान न हो बस फायदा मिले तो इसे सही तरीके से खाना चाहिए। अगर आप बादाम खाना चाहते हैं तो पहले रात भर इन्हें भीगा रहने दें और अगले दिन छीनकर इसका सेवन करें। इस तरह से बादाम या फिर अन्य नट्स को खाया जाए तो शरीर को फायदा मिलता है और कैंसर का खतरा बनने वाले तत्वों से भी राहत मिलती है।

Almonds

भीगे हुए बादाम से शरीर को मिलते हैं ये फायदे

भीगा हुआ बादाम (Almonds) शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके () सेवन से शरीर को भरपूर प्रोटीन (protein) मिलता है। वजन कम होता है। दिमाग तेज होता है। इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) में कमी होती है साथ ही ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है। ऐसे में आपको भीगे हुए बादाम का सेवन ही करना चाहिए।