newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Relationship Advice: कहीं गलत शख्स को तो डेट नहीं कर रहे हैं आप?, इन आसान तरीकों से जानिए

Relationship Advice: अगर आप भी अपने पार्टनर को समझने में कन्फ्यूज हैं। तो परेशान मत होइए। आज हम आपको ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप ये आसानी से पता कर सकते हैं कि आप सही इंसान के साथ रिलेशन में हैं या फिर नहीं…

नई दिल्ली। कहा जाता है कि हर इंसान को अपनी जिंदगी में एक ऐसे इंसान से दोस्ती जरूर करनी चाहिए जिससे की वो खुलकर बेझिझक होकर अपने दिल की बातें कर सकें। एक ऐसा इंसान जो आपके साथ हर मौके पर साथ खड़ा रहे फिर चाहे वो समय बुरा हो या फिर अच्छा…आजकल के इस दौर में ज्यादातर लड़के और लड़कियां रिलेशन में जरूर रहते हैं। वैसे तो ये लोग बखूबी अपना और अपने इस रिश्ते का ख्याल रखते हैं लेकिन कई लोग लोग अपने पार्टनर को लेकर असमंजस में रहते हैं। उन्हें समझ में नहीं आता कि वो कहीं गलत व्यक्ति को तो डेट नहीं कर रहे हैं?, अगर आप भी अपने पार्टनर को समझने में कन्फ्यूज हैं। तो परेशान मत होइए। आज हम आपको ऐसे चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप ये आसानी से पता कर सकते हैं कि आप सही इंसान के साथ रिलेशन में हैं या फिर नहीं…

Relationship Advice....

इन तरीकों से जानें डेट पर्सन सही है या नहीं

गुस्सैल- अगर आपके पार्टनर का स्वभाव गुस्से वाला है तो आपको एक बार अपने इस रिलेशन को आगे बढ़ाने से पहले सोचने की जरूरत है क्योंकि ज्यादा गुस्सा करने वाला इंसान हिंसक भी हो सकता है। ऐसे लोग अपने आगे दूसरों की चलने नहीं देते।

केयर नहीं करना- कई बार देखने को मिलता है कि आपका पार्टनर आपकी केयर नहीं करता है। बात चाहे आपकी सुरक्षा की हो या फिर सेहत जैसी चीजों से जुड़ी, अगर आपका पार्टनर आपकी हर तरह से केयर नहीं करता है तो आपको ऐसे इंसान के साथ रिलेशन नहीं बढ़ाना चाहिए।

Relationship Advice....

बेचारी समझना- कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोग आपके साथ रिलेशन तब बनाते हैं जब आप किसी बुरी चीज से गुजरे हों। ऐसे लोग अगर आपको ज्यादा केयर दे रहे हैं तो एक बार उसके बारे में आपको अच्छे से सोचने की जरूरत है। क्या पता वो बेचारी समझ कर आपके साथ रह रहा हो। ऐसा रिलेशन भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता।

रिस्पेक्ट नहीं देना- अगर आपका पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता है। आपको हमेशा नीचा दिखाता है। ऐसे इंसान के साथ कभी न रहे। ऐसे लोग सरेआम आपकी बेज्जती करने से भी नहीं कतराते हैं। ऐसे में आपको अलर्ट होने की जरूरत है।

Relationship Advice....

अपनी मर्जी है जरूरी- कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि आपका पार्टनर आपकी बिना सहमति के ही अपनी मर्जी से कोई भी काम या फिर फैसला लेने लगता है। हमेशा ही अगर ऐसा होता है तो आपको एक बार सोचने की जरूरत है क्योंकि अभी आपने शादी नहीं की है।

रूढ़िवादी सोच- कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि आपका पार्टनर आप पर पुरानी सोच को थोपने में लगा रहा है। चाहे वो कपड़े पहनने का तरीका हो या फिर कोई और चीज। हमेशा वो खुद को सही और आपको गलत बताए तो ऐसे लोगों के साथ भी आपको नहीं रहना चाहिए।