newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhath Puja 2021: पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया गया छठ पर्व, हर कोने से तस्वीरें आई सामने

Chhath Puja 2021: पूरे देश में आज धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। आज छठ पर्व का अंतिम दिन है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पर्व का समापन हो गया है। यही कारण है कि देश के हर कोने से छठ के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीरें सामने आई है।

नई दिल्ली। पूरे देश में आज धूमधाम से छठ पर्व मनाया गया। आज छठ पर्व का अंतिम दिन है। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पर्व का समापन हो गया है। यही कारण है कि देश के हर कोने से छठ के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीरें सामने आई है। कई शहरों में श्रद्धालु सुबह से ही घाटों पर इक्कठा हो गए थे। ये नजारा काफी खूबसूरत लग रहा था।

आस्था का महापर्व छठ 8 नवंबर से शुरू हो गया। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है जिसे बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।