newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Merry Christmas 2021: क्रिसमस ट्री खरीदते समय ये गलती ना करें, आपकी खुशियां पड़ सकती हैं फीकी

Merry Christmas 2021: क्रिसमस ट्री खरीदते समय आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आपका पेड़ फ्रेश लग रहा है या नहीं! अगर पेड़ की पत्तियां हल्का मुरझाई सी लग रही हैं तो आप उन्हें ट्रिम करवा सकते हैं। ट्रिम करवाने से पेड़ आपको एक नया लगेगा और उसका लुक भी आकर्षक दिखाई देने लगेगा।

नई दिल्ली। क्रिसमस का त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। कई लोग इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और बाजार भी अब सजने लगे हैं। ऐसे में आज हम आपको क्रिसमस (Christmas ) की तैयारियों को लेकर कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं ,जिनको ध्यान में रखते हुए आप इस त्यौहार को धूमधाम से मना सकते हैं। क्रिसमस के त्यौहार के नजदीक आते ही सांता क्लॉज, ढेर सारे गिफ्ट्स, क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) और केक का ख्याल मन में आता है। बाकि सब तो ठीक है लेकिन अधिक़तर लोग नकली क्रिसमस ट्री खरीदना अधिक पसंद करते हैं तो चलिए जानते हैं कि अगर आपको असली क्रिसमस ट्री खरीदना है तो किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

Christmas tree

सबसे पहली, बात बहुत से लोग थैंक्सगिविंग (Thanksgiving) के खत्म होते ही क्रिसमस ट्री खरीदना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों को हमारी सलाह है कि क्रिसमस खरीदने के लिए ये वक्त ठीक नहीं होता है। पेड़ जल्दी खरीद लेने से वो मुख्य दिन तक मुरझा जाता है और जब न्यू इयर (Happy New Year 2022) आता है तो इस पेड़ का लुक एक दम अलग हो जाता है जो अच्छा नहीं लगता। अगर आप दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में ही क्रिसमस ट्री खरीदते हैं तो ये आपके लिए ठीक साबित हो सकता है। क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) खरीदते समय आपको कई स्टोर पर जाना चाहिए जहां आपको आपके मन मुताबिक़ ट्री मिलने में आसानी होगी।

Christmas tree

क्रिसमस ट्री (Christmas Tree)  खरीदते समय आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि जिस पेड़ को आप खरीदने जा रहे हैं वो फ्रेश है या नहीं। इतना ही नहीं, उसका आकार आपके घर के हिसाब से ठीक है या नहीं। पेड़ को हिलाने पर पत्तियाँ ज्यादा तो नहीं गिर रही हैं। हां अगर एक दो पत्तियां गिरती हैं तो ये ठीक है लेकिन अगर ज्यादा पत्तियां गिर रही हैं तो इसका मतलब ये पेड़ अब ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं है तो आप किसी अन्य विल्कप की तरफ बढ़ें।

Christmas tree

क्रिसमस ट्री खरीदते समय आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि आपका पेड़ फ्रेश लग रहा है या नहीं! अगर पेड़ की पत्तियां हल्का मुरझाई सी लग रही हैं तो आप उन्हें ट्रिम करवा सकते हैं। ट्रिम करवाने से पेड़ आपको एक नया लगेगा और उसका लुक भी आकर्षक दिखाई देने लगेगा। दरअसल कई दिनों से दूकान में रखे होने की वजह से पेड़ों की पत्तियां कमजोर पड़ने लगती है।

अगर आप तीन-चार हफ्ते पहले पेड़ को खरीद लेते हैं तो आपको इसे क्रिसमस तक स्टोर (Christmas Tree Store) करके रखना पड़ेगा। ऐसे में आपको कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। जैसे आपको पेड़ उसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर थोड़ी ठंडक हो और हां पेड़ की हरियाली बनाए रखने के लिए आपको समय-समय पर पानी डालते रखना चाहिए।

christmas tree shopping

वैसे दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) का मिलना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में आप विकल्प के तौर पर जूनिपर और साइप्रेस आदि जैसे पेड़ों की खरीददारी कर सकते हैं तो आप हमारे द्वारा बताये गये तरीके से क्रिसमस के त्यौहार का बिना किसी परेशानी के आनंद ले सकते हैं।