newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Curd Effects: क्या रोज दही खाना शरीर के लिए है फायदेमंद, जानें रोजाना दही खाने से शरीर पर पड़ता है कैसा असर

Curd Effects: दही में लैक्टोबैसिलस नाम का जीवाणु होता है, जो सही तापमान में दही को जमाने का काम करता है। लैक्टोबैसिलस की गिनती गुड बैक्टीरिया के तौर पर की जाती है क्योंकि ये पहले से मनुष्य के शरीर में मौजूद होता है। लैक्टोबैसिलस की वजह से पेट साफ रहता है

नई दिल्ली। दही खाना सभी के लिए अच्छा होता है। दही शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ प्रोटीन-कैल्शियम और बाकी चीजों की पूर्ति करता है। ज्यादातर लोग लंच में दही खाना पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग रात को भी दही का सेवन करते हैं लेकिन रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। डॉक्टर्स का कहना है कि दही रात को शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाती है, शरीर में सूजन, चेहरे पर सूजन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है लेकिन सवाल ये है कि क्या रोज दही खाना सही है और कितनी मात्रा में दही का सेवन उपयोगी है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम जानते हैं कि रोज दही खाने से क्या होता है।

पेट के लिए अच्छी होती है दही

दही में लैक्टोबैसिलस नाम का जीवाणु होता है, जो सही तापमान में दही को जमाने का काम करता है। लैक्टोबैसिलस की गिनती गुड बैक्टीरिया के तौर पर की जाती है क्योंकि ये पहले से मनुष्य के शरीर में मौजूद होता है। लैक्टोबैसिलस की वजह से पेट साफ रहता है, कब्ज की दिक्कत नहीं होती है और पेट की गर्मी जैसी चीजें नहीं होती है।  एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोज दिन के समय या सुबह के समय दही खाना सही है लेकिन उसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। अगर आप रोज दही खाते हैं तो आपके शरीर को कई फायदे हो सकते हैं।

कैल्शियम-

ये बात तो सभी जानते हैं कि दूध से बनी चीजों में भरपूर कैल्शियम होता है। दही में भी कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। बढ़ती उम्र के साथ कैल्शियम की कमी होने लगती है और दूध से बने प्रोडक्ट शरीर में इसकी पूर्ति करते हैं लेकिन दूध से कैल्शियम को सोंकने के लिए विटामिन डी का होना जरूरी है।

विटामिन- B12
विटामिन- B12 शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और खाद्य पदार्थों में ये बहुत कम मिलता है। मांसाहारी खाने में विटामिन- B12 ज्यादा मिलता है। दही में विटामिन- B12 मिलता है लेकिन इसकी मात्रा थोड़ी कम होती है। विटामिन- B12 खून और मस्तिष्क के संचालन के लिए बहुत जरूरी होता है।

प्रोटीन

दही प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। शरीर में नए सेल्स को बनाने के लिए दही की जरूरत पड़ती है और सेल्स के जरिए ही मसल्स ग्रो होती हैं। प्रोटीन से ही नाखून, बाल, स्किन और मसल्स बनती है। अगर आप रोज सीमित मात्रा में दही खाते हैं तो आपको बाल और स्किन काफी अच्छी रहेगी।