newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Janmashtami 2022: इन तरीकों से जन्माष्टमी पर सजाएं अपना मंदिर, कान्हा खुश होकर खुद आएंगे आपके घर

Janmashtami 2022: इस माह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण का जन्म इस महीने में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाती है। भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

नई दिल्ली। इस समय भाद्रपद मास चल रहा है। इस माह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। भगवान कृष्ण का जन्म इस महीने में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की जाती है। भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस दिन भजन-कीर्तन करते हुए जन्मोत्सव मनाया जाता है। अगर आप इस बार अपने घर के मंदिर की सजावट करने के लिए कुछ आइडियाज की तलाश कर रहे हैं तो आइये हम आपको कुछ टिप्स देते हैं, जिनकी मदद से आप कान्‍हा के दरबार को खूबसूरत लुक दे सकते हैं…

सुंगधित फूलों से घर को सजाएं

भगवान श्रीकृष्ण को वैजयंती, चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित पुष्प बहुत पसंद हैं। जन्माष्टमी पर आप इन फूलों की लड़ियां बनाकर इनकी मदद से अपने घर को सजा सकते हैं।

कलरफुल लाइटिंग्स और मोमबत्‍ती से सजाएं

रंग-बिरंगी लाइट्स और कैंडिल्स का इस्‍तेमाल करके आप अपने घर को काफी खूबसूरत सजा सकते हैं।

रंगोली बनाएं

हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार पर रंगोली सजाना काफी शुभ माना जाता है। आधी रात में भगवान कृष्ण के स्वागत के लिए रंगोली बनाने से वे प्रसन्न होते हैं।

दही हांडी बनाएं

श्रीकृष्ण को ‘दही’ और मक्खन अत्यंत प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन हांडी को सजाकर उसमें दही भर कर मंदिर में टांगा जा सकता है।

कागज की रंग-बिरंगी पताकाएं

कागज की रंग-बिरंगी पताकाओं का इस्तेमाल करके घर को सजाया जा सकता है।

बांसुरी सजाएं

श्रीकृष्ण की सर्वप्रिय बांसुरी के बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। जन्माष्टमी के पर्व पर बांसुरी को लेस, मोतियों और रंगीन रिबन से सजाकर भगवान के पास रखने से वो अत्यंत प्रसन्न होते हैं।