newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Food Poisoning Prevention Tips: मॉनसून में सता रहा है फूड प्वाइजनिंग का डर?, तो इन टिप्स को करें फॉलो, बिलकुल रहेंगे फिट एंड फाइन

Food Poisoning Prevention Tips: आज हम आपको ऐसे 6 टिप्स बताएंगे जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो आप मॉनसून के मौसम में खुद को फिट एंड फाइन रख पाएंगे। इसके अलावा आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये 6 टिप्स..

नई दिल्ली। मानसून का मौसम देखने में जितना सुहावना होता है सेहत के लिए उतना ही खतरनाक भी होता है। मॉनसून की मौसम में वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है और बैक्टीरिया भी काफी तेजी से बढ़ते हैं। वातावरण में आए बदलाव और नमी के कारण बढ़ते बैक्टीरिया की वजह से अक्सर लोगों को सर्दी, जुखाम, बुखार, पेट दर्द की समस्या बनी रहती है। ज्यादातर लोगों को मॉनसून में फूड प्वाइजनिंग की भी समस्या रहती है अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो अक्सर मॉनसून के आते ही बीमार पड़ जाते हैं और फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो जाते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको ऐसे 6 टिप्स बताएंगे जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो आप मॉनसून के मौसम में खुद को फिट एंड फाइन रख पाएंगे। इसके अलावा आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये 6 टिप्स..

Food Poisoning

  • सबसे जरूरी बात मॉनसून के मौसम में आप बासी खाना खाने से बचें। इससे पेट में दर्द की समस्या तो रहती ही है साथ ही फूड पॉइजनिंग का भी डर बना रहता है। इसलिए कोशिश करें कि मानसून में ताजा बना हुआ खाना ही खाएं।
  • मानसून के मौसम में सब्जियों, फलों और इस तरह की चीजों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में जब भी खाना बनाएं तो इस बात का ख्याल रखें कि वो अच्छे से पका हुआ हो। आधे पके हुए खाने में बैक्टीरिया पूरी तरह से खत्म नहीं होते और शरीर में जाकर फूड प्वाइजनिंग की समस्या को पैदा करते हैं।
  • अगर आप फल-सब्जियों का सेवन ज्यादा करते हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि मॉनसून में फलों और सब्जियों में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में जब भी आप किसी फल का सेवन कर रहे हो या फिर सब्जियां बना रहे हो तो इन्हें अच्छे से धो लें। कई बार मार्केट से लाने के दौरान इन सब्जियों और फलों में केमिकल भी मिले रहते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए इनके सेवन से पहले अच्छे से वॉश करें।

Food Poisoning

  • इस बात का भी ख्याल रखें कि आपका खाना ही नहीं बल्कि आपका किचन भी आपकी सेहत पर काफी असर डालता है। अगर आपके किचन में गंदगी रहती है तो आपको फूड प्वाइजनिंग की समस्या बनी रहेगी। इसलिए जब भी आप चाकू, कटिंग बोर्ड या इस तरह की चीजों का इस्तेमाल करें तो अच्छे से इन्हें बाद में साबुन से धो लें।
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो पहले फलों को काट के रख लेते हैं और फिर बाद में खाते रहते हैं लेकिन कभी भी फलों को पहले से काटकर ना रखें। फलों को काट कर रखने से इस पर बैक्टीरिया चिपक जाते हैं। बाद में ये हमारे पेट में जाकर कई तरह की समस्याओं को पैदा कर देते हैं।

Food Poisoning

  • बरसात के मौसम में लोग चाय-पकौड़े और स्ट्रीट फूड का सेवन काफी मात्रा में करते हैं लेकिन इस बात का ख्याल रखें की गली नुक्कड़ में मिलने वाले स्ट्रीट फूड खुले में बनाए जाते हैं और इसमें बैक्टीरिया काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इन चीजों के सेवन से फूड प्वाइजनिंग की समस्या आपको रह सकती है। ऐसे में जितना हो सके स्ट्रीट फूड खाने से बचें।