newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yoga Tips: अगर आप भी दिखना चाहती हैं मलाइका जैसी हॉट, तो आज ही शुरू करें ये योगासन

Yoga Tips: इस योगासन को करना इतना आसान नहीं है। जितना आपको तस्वीर में दिख रहा हैं। इसे सही ढंग से करने के लिए आपको प्रयास की आवश्यकता हैं। एक बार जब आप इसे सही से करती हैं तो ये आपके कोर को मजबूत कर सकता हैं, लचीलेपन में सुधार कर सकता हैं। और आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार करके आपके पेट के अंगों को उत्तेजित कर सकता हैं।

नई दिल्ली। हर महिला का स्लिम और आकर्षक दिखना सपना होता है। वह अपना फिगर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह सुडौल दिखाना चाहती हैं। ऐसे में वह एक्ट्रेसेस को और उनके टिप्स को फॉलो भी करती हैं। इसलिए हम समय-समय एक्ट्रेसेस के फिटनेस सीक्रेट्स आपसे शेयर करते रहते है। आज हम आपको बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन एक्ट्रेस मलाएका अरोड़ा की पतली कमर का सीक्रेट शेयर करने जा रहे हैं। जो उन्होने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।

मलाइका की फिटनेस का राज

जी हां, मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड का वो नाम हैं। जिनकी फिटनेस और हेल्थ की चर्चा चारों ओर हैं। 45 की उम्र पार कर चुकी मलाइका अपनी फिटनेस का श्रेय योग को देती हैं। आज कल हर कोई अपनी पेट की लटकती चर्बी से परेशान हैं। और इससे छुटकारा पाने के लिए हर हथकंडे अपनाते हैं। पेट को वापस शेप में लाने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिक को बढ़ाकर अधिक कैलोरी जलाने की जरूरत हैं।

योग के हैं ये उपयोग

वेट लॉस के लिए आपको योग की ओर रूख करने के दो बड़े कारण हैं। सबसे पहले , यह आपको अधिक कैलोरी जलाने में आपकी मदद करता है। दूसरा यह आपके कोर की मसल्स को एक्टिव करता हैं अगर आपको भी मलाइका जैसी पतली कमर चाहिए तो आप भी करें ये तीन योगासन।

मलाइका की पोस्ट

बॉलीवुड की मुन्नी मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से 3 योगासनों को शेयर किया हैं। जिन्हें कमर के आस पास की चर्बी को कम करने के लिए फिटनेस रूटीन में शामिल किया जा सकता हैं। मलाइका 3 योगासनों की सलाह देती हैं जो आपको आपके पेट की चर्बी कम करने में मदद करेंगी।

  • नौकासन( Boat Pose)

इस योगासन को करना इतना आसान नहीं है। जितना आपको तस्वीर में दिख रहा हैं। इसे सही ढंग से करने के लिए आपको प्रयास की आवश्यकता हैं। एक बार जब आप इसे सही से करती हैं तो ये आपके कोर को मजबूत कर सकता हैं, लचीलेपन में सुधार कर सकता हैं। और आपके डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार करके आपके पेट के अंगों को उत्तेजित कर सकता हैं।

विधि

  • नौकासन करने के लिए मेट पर पेट के बल लेट जाएं।
  • पैरों को सीधा र अपनी बाजुओं को बगल में रखें।
  • गहरी सांस ले और सांस छोड़ते हुए अपने ऊपरी शरीर और पैरों को फर्श से 45 डिग्री ऊपर उठाएं
  • कुछ देर ऐसे ही मुद्रा में रूकें और अपने पेट की मसल्स को टाइट करके रखें और सीधी पुरानी मुद्रा में वापस आ जाएं
  • एसे 5 बार दोहराएं
  1. कुंभकासन(Plank Pose)

यदि आप पेट की चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुभकासन से अच्छी मुद्रा और कोई नहीं हैं। यह सबसे अच्छी कैलोरी बर्न करने वाली एक्सरसाइज हैं। वजन घटाने के लिए प्लैंक सबसे अच्छी मुद्रा हैं। जो पेट की मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता हैं।

विधि

  • प्लैंक करने के लिए मार्जरी आसन से शुरू करें।
  • घुटनों को हिप्स के नीचे और कंधो को कलाई पर रखें
  • सिर को आराम से रख कर फर्श की तरफ देखें।
  • अब अपने दोनों हाथों को फर्श पर रखें।
  • पहला पैर पीछे ले जाएं फिर दूसरा पैर पीछें ले जाएं।स
  • सिर को सीधा रखते हुए अपने ग्लूट्स और एब्स को टाइट रखें
  • जब आप इस पोज में हो तो आगे की ओर देखें
  • हर साइड से 10-10 सेकेंड प्लैंक को दोहराएं।
  1. भुजंगासन

इस पोज को कोबरा पोज के नाम से भी जाना जाता हैं। ये पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत अच्छी मुद्रा हैं। इसके साथ ही ये आपके रीढ़ और कंधे को भी मजबूत करता हैं।

विधि

  • इस पोज को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं
  • अपने पैर और पैर की उंगली को फर्श पर फैलाएं
  • हथेलियों को कंधो के नीचे फर्श पर फैलाएं और कोहनी को शरीर के किनारे लाएं
  • धीरे-धीरे बाईं ओर सांस लें।
  • चेस्ट को अपनी नाभि तक फर्श से ऊपर लाएं
  • उपने सिर को ऊपर की ओर रखें।
  • इस पोजिशन में कुछ देर रहें।
  • अब सांस छोड़े और धीरे-धीरे शुरुआती पोजीशन में आ जाएं।