newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Beauty Tips: बारिश में अगर आप भी हैं पिंपल्स से परेशान, तो फेस वॉश के लिए इस किचन इंग्रीडिएंट का करें इस्तेमाल

Beauty Tips: कई बार बारिश में भीगने के कारण चेहरे पर कई तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम में नमीं और वातावरण में ह्यूमिडिटी के कारण हमारी स्किन ऑयली हो जाती है। इस कारण चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं।

नई दिल्ली। मानसून का मौसम ऐसे तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन कई बार बारिश में भीगने के कारण चेहरे पर कई तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम में नमीं और वातावरण में ह्यूमिडिटी के कारण हमारी स्किन ऑयली हो जाती है। इस कारण चेहरे पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। ऐसे में आपको इन पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए फेस वॉश या किसी सोप या अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट का नहीं बल्कि बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, बेसन के अंदर प्रोटीन, असंतृप्त फैटी एसिड जैसे लिनोलिक एसिड और ओलिक एसिड, विटामिन जैसे राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं बेसन से फेस वॉश करने के फायदे।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

  • स्किन फॉलिकल्स बड़े हो जाने के कारण रोज उसपर धुल-धूलकण जमने की संभावना बनी रहती है। इससे हमें त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। दरअसल, बेसन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो स्किन फॉलिकल्स को बड़ा होने से रोकता है।
  • बेसन के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा गंदगी, विषाक्त पदार्थों और अन्य अशुद्धियों से मुक्त रहती है। स्किन इससे पूरी तरह साफ रहती है।

  • चेहरे पर डेली बेसन को लगाने से दाग-धब्बों से मुक्ति मिलती है, साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है। प्राकृतिक नमी को छीने बिना बेसन त्वचा के ऑयल को हटा देता है, जिससे स्किन मुलायम रहती है।
  • अगर आप अपने चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाना चाहते हैं, तो बेसन का पेस्ट लगाकर हल्के हाथों इसे इसे अपने चेहरे पर मलें। इससे आपकी त्वचा से सभी डेड सेल्स हट जाएंगे और चेहरा बिलकुल साफ हो जाएगा।

 

  • फेस पर ब्लैकहेड्स बनने की समस्या से अगर आप परेशान हैं, तो बेसन से बेहतर कुछ भी नहीं है। स्क्रब की तरह बेसन का इस्तेमाल करने से फेस पर से ब्लैकहेड्स हट जाएंगे।
  • फेस पैक की तरह भी बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि फेस पैक एल्कालाइन प्रकृति का होता है, जो त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।