नई दिल्ली। कई बार घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) होता है। मन अशांत रहता है। इसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वैसे तो कई उपाय है जिससे आप अपने घर से वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा अनोखा उपाए बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता हो।
क्या आपको पता है कि अगर घर में गलत दिशा में शौचालय बना हो तो इसके भी बुरे प्रभाव पड़ते हैं। इस लेख में जानिए उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय बनवाने के बारे।
प्राचीन वास्तुशास्त्र में उत्तर-पश्चिम दिशा को दही मथने, औषधियों और भोज्य पदार्थों के रखे जाने के लिये और रति गृह के लिये इस दिशा को निर्देशित किया गया है। घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में गड्ढा करने के बहुत शुभ परिणाम देखने में नहीं आते। इस दिशा में गड्ढा करने से गृह स्वामी पर ऋण का भारी बोझ हो जाता है और कई बार तो प्रॉपर्टी नीलाम होने की नौबत आ जाती है।
लेकिन ध्यान रहे कि गड्ढ़ा बनाने के लिये बुरी माने जाने वाली दिशाओं में उत्तर-पश्चिम दिशा तीसरी दिशा है। सबसे बुरी दिशा है- दक्षिण-पश्चिम। इस दिशा में कभी शौचालय न बनवाएं।
शौचालय बनवाने की दूसरी बुरी दिशा है दक्षिण-पूर्व और तीसरी बुरी दिशा है उत्तर-पश्चिम, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा में शौचालय बनाया जा सकता है।