newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Merry Christmas 2021: अगर क्रिसमस पर है आपका घूमने का प्लान, तो ये जगह हो सकती है आपके लिए बिल्कुल बेस्ट

Merry Christmas 2021 : इसके अलावा आप कोलकाता में भी गोवा का त्योहार मना सकते हैं। ब्रिटिश काल के दौरान से ही यहां क्रिसमस का त्योहार मनाने की प्रथा शुरू हो चुकी थी। यहां सेंट कैथलिक चर्च है, जहां बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।

नई दिल्ली। सर्द भरी फिजाओं के बीच क्रिसमस का त्योहार देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हर्षों-उल्लास के साथ मनाया जाता है। कुछ लोग इसे घर पर ही मनाते हैं, तो कुछ अपने परिवार के साथ बाहर घूमना पसंद करते हैं। क्रिसमस का त्योहार आने से पहले लोग प्लानिंग मनाना शुरू कर देते हैं कि उन्हें कहां जाना है। इसी बीच अगर आपको ये समझ में नहीं आ रहा है कि आपको घूमने के लिए कहां जाना चाहिए, तो इस काम में अब हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। हम आपको अपनी खास रिपोरट में बताने जा रहे हैं कि आप क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए किन जगहों पर जा सकते हैं।

गोवा

अगर आप क्रिसमस का त्योहार मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो गोवा आपके लिए बिल्कुल बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आमतौर पर लोग क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए जाना पसंद करते हैं। यहां लोग डांस और पार्टी करते हैं।

Goa

इसके अलावा गोवा का ट्रिप कम बजट में भी हो जाता है जिसके चलते ये अधिकांश लोगों के बीच ये जगह काफी लोकप्रिय है, इसलिए अगर आप भी क्रिसमस का त्योहार कहीं बाहर जाकर मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो गोवा आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

कोलकाता

इसके अलावा आप कोलकाता में भी गोवा का त्योहार मना सकते हैं। ब्रिटिश काल के दौरान से ही यहां क्रिसमस का त्योहार मनाने की प्रथा शुरू हो चुकी थी। यहां सेंट कैथलिक चर्च है, जहां बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस का त्योहार बाहर जाकर मनाने की सोच रहे हैं, तो कोलकाता आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

kolkata

शिमला

इसके अलावा आप क्रिसमस का त्योहार मनाने के लिए शिमला भी जा सकते हैं। आमतौर पर लोग यहां जाकर क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर मनाते हुए देखे जाते हैं। लोग यहां आकर टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। यह अधिकांश पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल है।

यहां कई चर्च भी है, जहां विजिट कर लोग अपने क्रिसमस के त्योहार को खास मनाते हैं। यह त्योहार हर वर्ग के लोगों का सबसे खास त्योहार माना जाता है। जिसे लोग बहुत खुशी से मनाते हैं। इस बीच अगर आप भी कहीं बाहर जाकर क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन जगहों पर जाकर आप इस त्योहार को खास मना सकते हैं।