newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Free Transport Countries : ना पैसे की खिच-खिच, ना ट्रांसपोर्ट का झंझट, दुनिया के इन देशों में घूमना है एकदम फ्री, बिना एक पैसे के घूमें यहां

Free Transport Countries : यहां पर आठ साल से फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू करना का कारण घूमना-फिरना था। इससे लोग आराम से घूम सकते हैं बल्कि इसकी वजह से बस सेवाओं में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली। दुनिया भर के लोग अपने रहने खाने का इंतजाम के साथ ही अब नए शौक भी रखने लगे हैं। लोगों पर अब दुनिया घूमने का शौक सर चढ़कर बोलने लगा है। हो भी क्यों ना आखिर घूमने के शौकीन लोगों को अगल-अलग मौसम में घूमना पसंद होता है इसलिए वो अक्सप ट्रैवलिंग भी करते रहते हैं। उन्हें नई-नई जगहों का सैर करना काफी पसंद होता है। किसी को पहाड़ों की वादियों में घूमना अच्छा लगता है, तो किसी को धार्मिक स्थलों का भ्रमण करना, किसी को समुद्र का किनारा भाता है, तो किसी को रेगिस्तान की तपती गर्मी का लुफ्त उठाना अच्छा लगता है। इसी कड़ी में हम फ्री का नाम सुनते ही अचानक चहक से जाते हैं, जैसे पता नहीं हमें कौन सी महारत हासिल हो गई हो। शायद ये बात सुनकर आपको हैरानी हो लेकिन ये सच है कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां के ट्रांसपोर्ट में घूमना-फिरना एकदम फ्री है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको फ्री में ट्रेवल करने वाली जगहों के बारे में बताते हैं… यकीन नहीं होता तो तो हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

चंबली, कनाडा

चंबली के उपनगर और मॉन्ट्रियल के दक्षिण तट में कई नगर पालिकाएं 2012 से निवासियों को फ्री में ट्रांसपोर्ट में घूमने का अवसर दे रही हैं। बता दें यह जगह कनाडा में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सेवा न केवल सड़क की भीड़ को कम करने में मदद की है बल्कि गैस उत्सर्जन को भी कम किया है। चंबली में एक ऐतिहासिक किला भी है, जिसे लोग फोर्ट चंबली के नाम से जानते हैं। क्यूबेक के ला वाली-डु-रिकेल्यू क्षेत्रीय काउंटी नगर पालिका में यह एक ऐतिहासिक किला है। इसे कनाडा के राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल के रूप में नामित किया गया है । आपको बता दें कि फोर्ट चंबली को पहले फोर्ट सेंट लुइस के नाम से जाना जाता था। अगर आपको चाहे तो आपके यहां भी जाकर घूम सकते हैं।

पर्थ, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया इन दिनों सबसे ज्यादा घूमने जाने वाले देशों में से एक बन गया है क्योंकि यहां पर बड़ी-बड़ी इमारतें और सुंदर घास के मैदान हैं जो कि पर्यटकों को लुभाते हैं। ऑस्ट्रेलिया का ये डेस्टिनेशन मुफ्त लोगों को फ्री में परिवहन सेवा प्रदान करता है। पर्थ शहर में एक जगह के अंदर फ्री सेवा उपलब्ध है लेकिन यहां कुछ क्षेत्रों तक ही ये सर्विस ऑप्शन में है। इसके अलावा, आप करते हैं तो आपको पैसे देने पड़ेंगे। हालांकि, यह जगह अपने आप में अद्भूत जगह है।

मैरीहैम, फिनलैंड
अगर दुनिया के सबसे ज्यादा खुशहाल देशों में से एक को देखा जाए तो वह फिनलैंड भी है। यह देश अपने आप में खुशियों का पिटारा है। यहां पर लोग जाते ही इतने सारे दुख दर्द भूल जाते हैं। क्योंकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता हर किसी के मन को मोह लेती है। यह देश अपने आप में अनूठा है और इसके प्राकृतिक सौंदर्य की दुनिया मुरीद है। फिनलैंड की मैरीहैम नगर पालिका पर्यटकों और निवासियों को फ्री में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवा देती है। फिनलैंड देश अपने आप में घूमने की जगह है। यहां पर तरह-तरह के जगह है जहां का आनंनद आप उठा सकते हैं। इस सर्विस को मैनेज कंपनी रोड ऑरम द्वारा किया जाता है, जिसे साल 2000 में शुरू किया गया था।

अवेस्ता, स्वीडन

सबसे आखिर में जानिए अवेस्ता शहर के बारे में जो कि स्वीडन में है। बता दें यहां पर आठ साल से फ्री ट्रांसपोर्ट की सुविधा दे रहा है। रिपोर्टों के अनुसार, फ्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू करना का कारण घूमना-फिरना था। इससे लोग आराम से घूम सकते हैं बल्कि इसकी वजह से बस सेवाओं में 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वहीं अगर मौसम की बात करें तो अवेस्ता में एक नम महाद्वीपीय जलवायु है जिसमें काफी मौसमी अंतर हैं, हालांकि 60°N के उत्तर में एक आंतरिक जलवायु की उम्मीद से बहुत कम है । समुद्र तल से लगभग 100 मीटर (330 फीट) की अपेक्षाकृत कम ऊंचाई के कारण इसके पश्चिम में ऊंचे क्षेत्रों के पैर में स्थित होने के कारण गर्मी का तापमान गर्म होता है। बाल्टिक सागर के करीब स्वीडन के क्षेत्रों के मानकों से वर्षा काफी अधिक है , जो सर्दियों में भारी बर्फबारी का कारण बनती है।