newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अनसुनी कहानियां: शादी के कुछ साल बाद ही पति से लगाव खत्म हो गया है और मैं अब गर्भवती हूं..क्या करूं

अनसुनी कहानियां: सही मायनों में इंसान की पहचान साथ रहने से होती है जब धीरे-धीरे उसकी आदतों का पता चलता है। कोई बार उन आदतों को स्वीकार कर लिया जाता है लेकिन कई बार ये आदतें रिश्ते टूटने की वजह बन जाती हैं।

नई दिल्ली। शादी दो लोगों के बीच होती है और कई बार लगता है कि कुछ मुलाकातों और बातों के बाद ही आप सामने वाले शख्स को जान चुके हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। सही मायनों में इंसान की पहचान साथ रहने से होती है जब धीरे-धीरे उसकी आदतों का पता चलता है। कोई बार उन आदतों को स्वीकार कर लिया जाता है लेकिन कई बार ये आदतें रिश्ते टूटने की वजह बन जाती हैं। ऐसी ही परेशानी हमारी पाठिका सरिता(बदला हुआ नाम) लेकर आई, जो शादी के बाद अपने पति के साथ एडजेस्ट नहीं कर पा रही हैं और वो रोज खुद को बेकार महसूस करती हैं।

पति की आदतों से हूं परेशान

सरिता बताती हैं- मैं 36 साल की हूं और मेरी शादी को सात साल हो चुके हैं। मेरी शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी जहां हम दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया था लेकिन शादी के कुछ सालों बाद सब कुछ बदल गया। मेरा अपने ही पति के साथ रहने का मन नहीं करता। मुझे उनकी कुछ आदतों का पता शादी के बाद पता चला, उन्हें बदल पाना नामुमकिन था।मैंने कई बार परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश की लेकिन उसका कोई फल नहीं मिला। आज मेरा भावनात्मक और शारीरिक दोनों तरह का लगाव पति के लिए खत्म हो चुका है। मैं रिश्ते को सिर्फ ढो रही हूं।

कुछ चीजों को करें इग्नोर

इस मामले पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि सबसे पहले आप किन चीजों को लेकर परेशान हैं, उन्हें पहचाने और एक-एक करके अपने पति के साथ डिस्कस करें। साथ ही ये भी जानने की कोशिश करें कि आपके पति क्या सोचते हैं। क्या पता जैसा आप अपने पति के लिए फील करती हैं..वहीं खालीपन आपके पति भी आपके लिए फील करते हो। दूसरा किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए तालमेल होना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको और आपके पति दोनों को ये कोशिश करनी होगी। रिश्ते में कुछ चीजों को इग्नोर करना चाहिए। हर चीज को पकड़ कर चलेंगे तो रिश्ते को निभाना मुश्किल हो जाएगा। तीसरा पति के साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें। उनके साथ बात करें। इससे रिश्ते में दोबारा मधुरता लौट आएगी।