newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Human Eye: कैमरा का तो पता होगा, लेकिन खुद की आंख कितने मेगापिक्सल की है, ये जानते हैं आप?

Human Eye: क्या आपको पता है कि आखिर इंसान की आखें कितने मेगापिक्सल की होती हैं, क्योंकि हमारी आंख भी एक कैमरा के समान ही है, हालाकि फोन के कैमरा और इंसान की आखों में काफी अंतर होता है, लेकिन कुछ समानताएं भी जरूर होती हैं।

नई दिल्ली। मेगापिक्सल एक ऐसा शब्द जिसे आजकल के युवा काफी प्रयोग करते हैं। खासतौर पर वो जिन्हें स्मार्टफोन चलाने का शौक होता है। बाजार में आजकल नए-नए स्मार्टफोन आ रहे हैं। इन सभी फोन में शानदार कैमरा होते हैं। मोबाइल को परचेज करते वक्त हम सबसे ज्यादा इसी बात का ध्यान देते हैं कि नए फोन का कैमरा कितनी क्षमता का है। यानी उसमें कितने मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है। लोग उसी फोन को लेना पसंद करते है जिसकी कैमरा सही हो और ज्यादा क्षमता वाला हो। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इंसान की आखें कितने मेगापिक्सल की होती हैं, क्योंकि हमारी आंख भी एक कैमरा के समान ही है, हालाकि फोन के कैमरा और इंसान की आखों में काफी अंतर होता है, लेकिन कुछ समानताएं भी जरूर होती हैं।

इंसान की आंख होती है इतनी मेगापिक्सल 

बहुत सारे लोगों को ये तो पता होगा कि इंसान की आखों में भी कैमरे की तरह लैंस लगा हुआ होता है। लेकिन ये लैंस किसी कांच का नहीं बल्कि प्राकृतिक होता है। हमारी आंख भी कैमरे की तरह ही किसी दृश्य को कैप्चर कर लेती हैं। कुल मिलाकर कहा जाएं तो आंख मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यदि आंख की इंसान को एक कैमरा मान लिया जाए तो उसका लैंस कितने मेगापिक्सल का होगा? इसी सवाल का जवाब हम देने जा रहे हैं। जी हां, यदि बात करें तो इंसान की आंख के लैंस की तो ये लगभग 576 मेगापिक्सल तक का होता है।

कुछ ऐसे करती है काम 

आपने ये तो जान लिया कि इंसान की आंख को यदि हम मेगापिक्सल के हिसाब से मापे तो वो लगभग 576 मेगापिक्सल की होगा। अब ये भी जान लीजिए कि ये काम कैसे करती है। आपको बता दें कि इंसान की आंख भी किसी लेंस की तरह ही काम करती है। इंसान की आख के तीन भाग होते हैं। पहला भाग प्राकाशीय यन्त्र होता है, ये प्रकाश को एकत्रित करने का काम करता है। दूसरा सेंसर, ये छवि के प्रकाशीय उर्जा को इलेक्ट्रिक सिग्नल्स में बदलने का काम करता है। तीसरा प्रोसेसर जो सिंग्नल्स को वापस स्क्रीन को इमेज में बदने का काम करता है।