newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

April Fools Day 2021: ऐसे शुरू हुई 1 अप्रैल को मूर्ख बनाने की कहानी, जानें इतिहास

April Fools Day 2021: आज 1 अप्रैल है। जिसे सभी अप्रैल फूल के नाम से मनाते हैं। इस दिन एक-दूसरे को फूल यानी मूर्ख बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि 1 अप्रैल को मूर्ख बनाने की कहानी कैसे शुरू हुई। सबसे पहले अप्रैल फूल डे कहां मनाया गया।

नई दिल्ली। आज 1 अप्रैल है। जिसे सभी अप्रैल फूल के नाम से मनाते हैं। इस दिन एक-दूसरे को फूल यानी मूर्ख बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि 1 अप्रैल को मूर्ख बनाने की कहानी कैसे शुरू हुई। सबसे पहले अप्रैल फूल डे कहां मनाया गया। अप्रैल फूल डे का इतिहास क्या है। इस लेख में हम आपको ये सभ बताने जा रहे हैं।

वैसे तो अप्रैल फूल को लेकर कई कहानियां हैं। लेकिन कहा जाता है कि 1 अप्रैल के दिन कई फनी घटनाएं हुईं, जिसके चलते इस दिन को अप्रैल फूल-डे के तौर पर मनाया जाने लगा। सबसे पहले अप्रैल फूल्स डे फ्रांस में मनाया गया। साल 1582 में उस वक्त ये दिन मनाया गया, जब पोप चार्ल्स 9 ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।

वहीं, भारत में अप्रैल फूल डे मनाने का चलन 19वीं सदी से ज्‍यादा बढ़ा। इस दिन का लोग राजनीत‍िक तंज और आपस में मजाक करके लुत्‍फ लेते हैं। लेकिन भारत में सोशल मीडिया के आने के बाद से इसकी पहचान और बढ़ी है।

इस दिन को मनाने की कहानियां अप्रैल फूल की कहानियों की तरह इसे मनाने के तरीके भी काफी अलग-अलग हैं। फ्रांस, इटली, बेल्ज‍ियम में कागज की मछली बनाकर लोगों के पीछे चिपका दी जाती है और मजाक बनाया जाता है।