newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tips to Use Dry Dates for Skin Care: चेहरे पर मिनटों में चाहिए निखार तो करें छुहारे का इस तरह से करें इस्तेमाल, चौंका देगा रिजल्ट

Tips to Use Dry Dates for Skin Care: इसमें मैंगनीज, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ए और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। न सिर्फ स्किन, ग्लो और बालों के लिए बल्कि इन पौष्टिक तत्वों से शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं लेकिन आज हम आपको छुहारे का कुछ ऐसा उपाय बताएंगे जिससे आपके चेहरे पर मिनटों में निखार आ जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे करना है आपको इसका इस्तेमाल….

नई दिल्ली। छुहारे का इस्तेमाल कई पकवानों में किया जाता है। इसके अलावा भी लोग कई तरह से छुहारे का सेवन करना पसंद करते हैं। छुहारा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मैंगनीज, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ए और कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। न सिर्फ स्किन, ग्लो और बालों के लिए बल्कि इन पौष्टिक तत्वों से शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं लेकिन आज हम आपको छुहारे का कुछ ऐसा उपाय बताएंगे जिससे आपके चेहरे पर मिनटों में निखार आ जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे करना है आपको इसका इस्तेमाल….

Dry Dates

चेहरे पर निखार के लिए इस तरह से करें इस्तेमाल

स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करने से होगा फायदा- अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे पर चमक आ जाए तो आप छुहारे को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। स्क्रब बनाने के लिए आप एक कप दूध लें और इसमें 4 से 5 छुहारे रात भर भिगोने के लिए रख दें। अब सुबह इसे अच्छे से पीस लें। पेस्ट बनाने के बाद इसमें थोड़ा शहद और गाढ़ा करने के लिए सूजी मिलाएं। अब इससे अपने चेहरे पर 2 से 3 मिनट के लिए स्क्रब करें और फिर ताजे नॉर्मल पानी से धो लें।

Dry Dates

ड्राई फेस पैक भी लाएगा चेहरे पर रौनक- आप ड्राई फेस पैक बनाकर भी छुहारे का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बनाने के लिए आप सात से आठ छुहारे को एक कप दूध में भिगो दें। अब अगले दिन सुबह अच्छे से पीसकर इसमें एक चम्मच फुल क्रीम दूध की मलाई और 1 स्पून लेमन जूस डालें। अब इसे मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

Dry Dates

क्या होते हैं इसके फायदे

छुहारे का चेहरे पर स्क्रब या फिर पैक की तरह इस्तेमाल करने पर आपको कई फायदे देखने को मिलेंगे। इससे चेहरे की डेड स्किन रिमूव होती है। इसके अलावा दूसरी स्किन प्रॉब्लम्स जैसे टैनिंग , सनबर्न, पिंपल्स में भी ये फायदा पहुंचाता है।