newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

No Shave November: क्या है नो-शेव नवंबर, जानें इसे मनाने की वजह

No Shave November: नवंबर का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही नो शेव नवंबर (No Shave November) है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर नो-शेव नवंबर क्या है और क्यों ये मनाया जाता है। तो इसके पीछे की वजह आज हम आपको इस लेख में बताते हैं।

नई दिल्ली। नवंबर का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही नो शेव नवंबर (No Shave November) है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर नो-शेव नवंबर क्या है और क्यों ये मनाया जाता है। तो इसके पीछे की वजह आज हम आपको इस लेख में बताते हैं। दरअसल, नो-शेव नवंबर पुरुषों के लिए एक मानसिक स्वास्थय पहल के रूप में मनाया जाता है।

no shave november

क्या है नो-शेव नवंबर

इस पूरे महीने शेविंग और बढ़ती मूंछों से बचने का महीना है। असल में ये सामान्य पुरुषों की हेल्थ के बारे में जागरूकता लाने पर केंद्रित है। हालांकि ये खास तौर पर कैंसर (cancer) के संबंध में है।

नो-शेव नवंबर सिर्फ दाढ़ी और मूछ न कटवाने तक सीमित नही है। इस दौरान कटिंग, वैक्सिंग, थ्रेडिंग यानी शरीर के बालों को हटाने के लिए किया जाना वाला काम नवंबर में रोक दिया जाता है। दुनियाभर में ऐसा ही किया जाता है।

क्यों मनाया जाता है नो-शेव नवंबर

अब सवाल ये उठता है कि नो-शेव नवंबर को मनाने के पीछे कारण क्या है। दरअसल, ये एक अभियान है, कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। जो भी इस अभियान का समर्थन करते हैं, वो इस महीने दाढ़ी या बालों को कटवाना बंद कर देते हैं और इस दौरान इससे जो पैसे बचते है वो इस राशि को अभियान में दान दे देते हैं। ‘नो शेव नवंबर’ अभियान की शुरूआत एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन ‘मैथ्यू हिल फाउंडेशन’ ने साल 2009 में की गई थी।