newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Health Tips: गुड़ का अधिक सेवन कड़वा कर सकता है आपका स्वास्थ्य, दे सकता है इन बीमारियों को जन्म

Health Tips: गुड़ शरीर को एनर्जी देने के साथ ही ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है। गुड़ सेहत के लिए जितना अच्छा होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन उससे कहीं ज्यादा नुकसान करता है।

नई दिल्ली। गुड़ शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। यही कारण है कि एनीमिया के मरीजों को गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। गुड़ शरीर को एनर्जी देने के साथ ही ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाता है। गुड़ सेहत के लिए जितना अच्छा होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन उससे कहीं ज्यादा नुकसान करता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मी में ज्यादा गुड़ खाने से बचना चाहिए। वरना आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, नाक से खून आ सकता है। इसके अलावा भी लोगों को कई नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, तो अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन शरीर को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है आइये जानते हैं…

1.अगर गर्मी के मौसम में आप अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन करते हैं तो गर्म तासीर से आपकी नाक से खून आने की समस्या हो सकती है।

2. गर्मी में अधिक गुड़ का सेवन बदहजमी और पेट खराब की समस्या को जन्म दे सकता है। इसके अलावा आपको दस्त भी लग सकते हैं।

3. गुड़ चीनी से ज्यादा अच्छी मानी जाती है। कुछ अपना वजन घटाने के लिए शक्कर की जगह गुड़ का सेवन करने लगते हैं, लेकिन आपको बता दें, अधिक मात्रा में गुड़ खाने से भी वजन काफी तेजी से बढ़ सकता है।

4.गुड़ की अधिक मात्रा से शरीर में सूजन की समस्या हो जाती है। गुड़ में मौजूद सुक्रोज, सूजन को और बढ़ा सकता है।

5.गुड़ ज्यादातर खेत और गांव में बनाया जाता है। ऐसे में कई बार गुड़ मिट्टी के संपर्क में आ जाता है, इससे पेट में कीड़े होने की भी संभावना हो सकती है।