newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अनसुनी कहानियां: वो पत्नियां जिन्हें अपने ही पतियों से प्यार करने में लगा समय, एक को तीन साल बाद हुआ सच्चा प्यार

प्रीता(बदला हुआ नाम) बताती हैं कि उनकी भी अरेंज मैरिज हुई थी लेकिन वो शादी से पहले ही एक अच्छे दोस्त बन गए थे।

नई दिल्ली। अरेंज मैरिज के बाद रिश्ते को पनपने में समय लगता है क्योंकि एक- दूसरे से अंजान रहते हैं। धीरे-धीरे एक दूसरे को जानने के बाद ही रिश्ता अच्छे से समय बन पाता है। कई बार एक दूसरे को समझने और रिश्ते को मजबूत होने में काफी समय लगता है। आज हम कुछ ऐसी ही महिलाओं की कहानी लेकर आए हैं जिनकी अरेंज मैरिज हुई और उन्हें पति से प्यार करने में काफी समय लग। इन सभी महिलाओं की कहानी असली और भावनाओं से जुड़ी है कि कैसे उन्हें एक-दूसरे को समझने में समय लगा।

शादी से पहले बना लिया दोस्त

अंजलि(बदला हुआ नाम) बताती हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया था और उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी से शादी कर ली। जिसके बाद 3 साल के समर्पण और पति के साथ रहने के बाद मुझे उनसे सच्चा प्यार हुआ। इसके लिए मुझे का काफी मेहनत करती। अब लगता है कि हम एक दूसरे के लिए ही बने हैं। वहीं प्रीता(बदला हुआ नाम) बताती हैं कि उनकी भी अरेंज मैरिज हुई थी लेकिन वो शादी से पहले ही एक अच्छे दोस्त बन गए थे। क्योंकि उन्हें शादी से पहले 9 महीने का ब्रेक मिला था।फोन पर घंटों हमारी बात भी होती थी। इस तरह हम कुछ ही समय में हम दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए और जब तक शादी हुई तब तक हम एक दूसरे से प्यार करने लगे थे।

एक रात में बदल गई दुनिया

रितिका(बदला हुआ नाम) बताती हैं कि शादी के एक महीने बाद वो काम पर लौट गई। एक दिन वो काम की वजह से ऑफिस से लेट निकली और रास्ते में उनकी कार खराब हो गई। ऐसे में रितिका ने अपने पति को फोन किया। रितिका को पहली बार उनकी आवाज में चिंता लगी और हैरान करने वाली ये थी कि 15 मिनट के अंदर वह वहां पहुंच गए। रितिका के पति ने उन्हें गले लगा लिया। उस दिन रितिका को अपने पति से प्यार हो गया और वो आज तक कायम है।