newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

World Obesity Day 2022: दलिया या ओट्स? वजन घटाने के लिए दोनों में क्या है ज्यादा बेहतर, कंफ्यूजन करे दूर

World Obesity Day 2022: जब आप वेट लॉस जर्नी में होते है तो आपका मन बहुत ज्यादा मचलता है खासकर तब जब आपको कुछ चीजों को खाने से मना किया जाता है। ऐसे में आप ओट्स खाकर अपने मन को कंट्रोल कर लेते हैं। आपको बता दें कि ओट्स में फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में दलिया की तरह ये भी आपके पेट को भरा रखता है, साथ ही ये आपके डाइजेशन को भी हेल्दी रखता है। ओट्स में अच्छे कार्ब्स होते हैं, जो आपको ताकत देते हैं।

नई दिल्ली। वजन घटाना सबसे मुश्किल काम होता है। आज के समय हर दूसरा व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। मोटापे का हमारे शरीर और जीवन पर बूरा असर पड़ता है। मोटापे का असर हमारी लाइफस्टाईल पर भी पड़ता है। वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ आपका खानपान भी सही होना चाहिए। वजन कम करने के लिए आपको एक सही डाइट लेना भी जरूरी है। वैसे तो वेट लॉस डाइट में आपने अक्सर किनुआ, ओट्स, दलिया जैसी चीजें ही खाया होगा। सुबह का नाश्ता सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है इस बात का अंदाजा सभी को है। मॉर्निंग की मील हेल्दी होनी चाहिए क्यों कि ये आपके दिन की पहली मील होती है। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए ओट्स और दलिया ज्यादा खाना पसंद करते है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि वेट लॉस के लिए ओट्स और दलिया में से क्या ज्यादा हेल्दी है। अगर नही जानते है तो आज हम आपको बताएंगे की दोनों के बारे में, जानिए-

ओट्स और दलिया 2

ओट्स

जब आप वेट लॉस जर्नी में होते है तो आपका मन बहुत ज्यादा मचलता है खासकर तब जब आपको कुछ चीजों को खाने से मना किया जाता है। ऐसे में आप ओट्स खाकर अपने मन को कंट्रोल कर लेते हैं। आपको बता दें कि ओट्स में फाइबर की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में दलिया की तरह ये भी आपके पेट को भरा रखता है, साथ ही ये आपके डाइजेशन को भी हेल्दी रखता है। ओट्स में अच्छे कार्ब्स होते हैं, जो आपको ताकत देते हैं। गुड कार्ब्स आपको एनर्जी देते हैं जिससे आप पूरा दिन एक्टिव रहते हैं। बात करे ओट्स के न्यूट्रिशियन वेल्यू की तो इसमें  प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और फोस्फोरस भरपूर मात्रा में होता हैं। इसी के साथ ओट्स में फैट और कैलोरी काफी कम होता है।

ओट्स

ओट्स के फायदे

-दिन की शुरुआत में अगर आप ओट्स खाते हैं तो ये आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और आपको हेल्दी रखता है।

-ब्रेन हेल्थ के लिए भी ओट्स फायदेमंद होता है।

-दलिया की तरह ओट्स भी पाचन में मदद करता है।

दलिया

दलिया आयरन, मैग्नीशियम,फॉलेट, कॉपर जैसे गुणों से भरपुर होता है। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट पर हैं तो दलिया आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे साबुत अनाज से बनाया जाता है जो कि काफी न्यूट्रिशियन से भरा होता है। इसी के साथ दलिया में फाइबर होता है, ऐसे में आप ज्यादा खाना खाने से बच सकत हैं। वेट लॉस के दौरान कई लोगों को कब्ज जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप वेट गेन कर सकते है।

दलिया

दलिया के फायदे

-दलिया में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है ऐसे में इसका सेवन आपको कब्ज की समस्या से बचाता है।

-वजन कम कर रहे लोगों के लिए ये सबसे ज्यादा फायदेमंद है। दलिया में मौजूद प्रोटीन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इसी के साथ वेट रेग्यूलेटिंग हार्मोन को भी एक्टिवेट करता है।

-डायबिटीज के मरीजों के लिए दलिया काफी फायदेमंद होता है। दलिया खाकर आप अपना ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

कैसे खाएं दलिया और ओट्स

कुछ लोगों को दलिया और ओट्स मीठा पसंद होता है। लेकिन अगर आप वजन कम करने के लिए इन दोनों चीजों को खा रहे हैं तो आप नमकीन दलिया या ओट्स खाएं और इन्हें बनाने में ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें।

दोनों में से क्या है बेहतर

दलिया और ओट्स दोनों में ही एक जैसे गुण पाये जाते  है। ऐसे में आप वजन कम करने के लिए दोनों चीजों को खा सकते हैं। आप चाहे तो एक दिन दलिया और एक दिन ओट्स खा सकते है।