newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parenting: प्यूबर्टी के चलते किशोरावस्था में आते हैं कई बदलाव, जानिए आखिर क्या है ये बला?

Parenting: लड़कों और लड़कियों में समान रूप से देखने को मिलती है। प्यूबर्टी वो दौर होता है जब बच्चों के किशोरावस्था तक पहुंचने के दौरान शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। इस समय उनके अंगों का विकास होना शुरू हो जाता है।

नई दिल्ली। मनुष्य के जन्म से मृत्यु तक शरीर में कई तरह के परिवर्तन आते हैं। उन्हीं परिवर्तनों में से एक है प्यूबर्टी, जो लड़कों और लड़कियों में समान रूप से देखने को मिलता है। प्यूबर्टी वो दौर होता है जब बच्चों के किशोरावस्था तक पहुंचने के दौरान शरीर में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलते हैं। इस समय उनके अंगों का विकास होना शुरू हो जाता है। ये बदलाव लड़कियों में 10 से 14 साल की उम्र में और लड़कों में 12 से 16 साल के बीच देखने को मिलते हैं। प्यूबर्टी के समय लड़कियों के ब्रेस्ट का साइज बढ़ने लगता है तो वहीं, लड़कों में दाढ़ी और मूंछ आने लगते हैं। लेकिन आजकल समय से पहले ही लड़कियों में प्यूबर्टी होने लगी है, जिसकी वजह से पैरेंट्स घबराकर डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं। लेकिन डॉक्टरों की माने तो समय के साथ प्यूबर्टी की उम्र भी घटी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें एक 7 साल की बच्ची, जो अभी गुड़िया से खेलती है, के ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगे हैं।

ऐसे में उसके पैरेंट्स चिंतित होकर डॉक्टर के पास पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टर से सवाल किया कि क्या इसके लिए दूध और मीट में मौजूद हार्मोन जिम्मेदार है या फिर कोई और कारण है। जिसका उत्तर देते हुए पर बाल चिकित्सक और एंडोक्रिनोलोजिस्ट ने बताया कि आजकल बहुत सी लड़कियों में छोटी उम्र में ही प्यूबर्टी देखने को मिल रही है। ऐसे में जिन लड़कियों को समय से पहले ही इससे गुजरना पड़ता है। उनमें भविष्य में डिप्रेशन, मोटापा, ईटिंग डिसऑर्डर और साथ ही कैंसर जैसी कई तरह की समस्याएं होने का खतरा पैदा हो जाता है।

कई लोगों का मानना है कि पीरियड शुरू होना विकास होने का संकेत देता है। किसी दौर में 8 साल की उम्र से पहले से प्यूबर्टी के संकेत मिलना अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन आज के समय में ये संकेत 7 साल की उम्र से ही देखने को मिलने लगे हैं। 8 साल की उम्र तक 25 प्रतिशत लड़कियों के ब्रेस्ट साइज बढ़ने लगते हैं और लगभग 10 साल की उम्र में लड़कियों को पीरियड आने शुरू हो जाते हैं।