newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Varanasi: देव दीपावली पर ऐसी सजी है काशी नगरी, कुछ ऐसा है महादेव की नगरी का नजारा

Varanasi: हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली हर वर्ष काशी में मनाए जाने की परंपरा है। इस वर्ष देव दीपावली 29 नवंबर दिन रविवार को है। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। इस बार इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां उपस्थित होंगे। काशी में देव दीपावली में रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक साथ 15 लाख दीये जलाए जाएंगे। सोमवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीप जलाकर भव्य देव दीपावली कार्यक्रम का उद्घाटन करने के साथ ही क्रूज पर बैठकर गंगा नदी के बीच में से लेजर शो का भी आनंद लेंगे।