राम मंदिर निर्माण के साथ कैसे चमकेगी अयोध्या नगरी यहां जानें, मिलेगा विकास कार्यों का पूरा लेखा जोखा

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की तैयारियां जोरों पर है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, लेकिन इस पल के मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। वर्षों कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने के बाद कहीं जाकर श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का रास्ता सुगम हो सका है। ऐसे में सरकार ने अब अयोध्या धाम और उसके आस-पास विकास कराने के लिए सूची जारी दी है। इस सूची की तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं। इसी के साथ अयोध्या वर्ल्ड क्लास सिटी बन जाएगी।