newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022: भारत की झोली में अब तक 6 मेडल, जानिए चौथे दिन का पूरा शेड्यूल

CWG 2022: फिलहाल तीन दिन की समाप्ती के भारत के पास कुल 6 पदक आ गए हैं। इसमें से 3 गोल्ड मेडल हैं और खास बात ये है कि ये सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं।

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने और खासकर वेटलिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरफ जहां मीराबाई चानू ने इस सत्र का पहला गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला तो वहीं, दूसरी तरफ बीते कल यानी तीसरे दिन जेरेमी लारिनुंगा और अंचिता शेउली ने भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोना दिलवाया। फिलहाल तीन दिन की समाप्ती के भारत के पास कुल 6 पदक आ गए हैं। इसमें से 3 गोल्ड मेडल हैं और खास बात ये है कि ये सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं। इन छह पदकों के साथ भारत अंक तालिका में छटे स्थान पर पहुंच गया है। बता दें इस बार भारत की तरफ से 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

तीसरे दिन की समाप्ती के बाद अब भारतीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि देश के खिलाड़ी और भी ज्यादा पदक अपने नाम कर खुद का व हिंदुस्तान का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगे। तो आइए जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ियों के चौथे दिन का क्या शेड्यूल है।

वेटलिफ्टिंग 

अजय सिंह- पुरुष (81 किग्रा भारवर्ग)- फाइनल- दोपहर 2 बजे, हरजिंदर कौर- (71 किग्रा भारवर्ग)- फाइनल- रात 11 बजे

लॉन बॉउल्स 

महिला फोर कैटेगरी सेमीफाइनल- दोपहर 1 बजे

जूडो 

महिला: 57 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- सुचीका तारियाल, 66 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- जसलीन सिंह सैनी, 48 किग्रा- क्वार्टर फाइनल- सुशीला देवी, पुरुष: 60 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- विजय कुमार यादव

बैडमिंटन 

मिश्रित इवेंट सेमीफाइनल- दोपहर 3.30 बजे


तैराकी

पुरुष- 100 मीटर बटरफ्लाई- हीट 6- साजन प्रकाश- दोपहर 03.51 बजे

स्क्वाश 

महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल- सुनैना सारा कुरुविला- शाम 04.30 बजे, एकल क्वार्टर फाइनल- जोशना चिन्नप्पा- शाम 6 बजे,  पुरुष एकल- क्वार्टर फाइनल- सौरव घोषाल-शाम 6.45 बजे

मुक्केबाजी

पुरुष (51 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- अमित पंघाल- शाम 4.45 बजे, (57 किग्रा)- अंतिम 16 राउंड- मोहम्मद हुसामुद्दीन- शाम 6 बजे, 80 किग्रा- अंतिम 16 राउंड- आशिष कुमार- रात 1 बजे

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक 

महिला वॉल्ट स्पर्धा फाइनल- प्रणति नायक- शाम 6.40 बजे

हॉकी 

पुरुष- ग्रुप बी- भारत बनाम इंग्लैंड- रात 8.30 बजे

टेबल टेनिस 

पुरुष टीम- सेमीफाइनल- भारत बनाम नाइजीरिया- रात 11.30 बजे

पैरा स्विमिंग

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल- एस7- फाइनल- निरंजन और सुयश जाधव- रात 12.46 बजे