newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tokyo Olympics: इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, हासिल किया चौथा स्थान

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में आज भारत का आखिरी दिन है। इवेंट के 15वें दिन भारत के पास तीन मेडल लाने का मौका है। इसी बीच गोल्फ स्टार अदिति अशोक से काफी उम्मीदें थी। लेकिन वो देश के लिए मेडल लाने से चूक गई हैं। हालांकि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में आज भारत का आखिरी दिन है। इवेंट के 15वें दिन भारत के पास तीन मेडल लाने का मौका है। पूरे देश की निगाहें इन खिलाड़ियों पर हैं। सभी को उनसे काफी उम्मीदें हैं। इस बीच गोल्फ स्टार अदिति अशोक से काफी उम्मीदें थी। लेकिन वो देश के लिए मेडल लाने से चूक गई हैं। हालांकि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा आज रेसलींग से भी भारत को मेडल की उम्मीद है। रेसलर बजरंग पूनिया आज ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है। इसके अलावा नीरज चोपड़ा से भी मेडल की उम्मीद है। नीरज जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंच चुके हैं।

golfer aditi ashok

अदिति अशोक को 17वें होल में न्यूजीलैंड की Lydia Ko ने हरा दिया है। Ko ने अदिति को बर्डी लगाकर हरा दिया। अदिति कुछ ही सेंटीमीटर से बर्डी चुकी हैं इसी के साथ वो चौथे नंबर पर आ गई हैं। वहीं, Lydia Ko तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा जापान की INAMI Mone पहले नंबर हैं जबकि अमेरिका की Nelly Korda दूसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि गोल्फ का मुकाबला कुछ देर के लिए खराब मौसम के चलते रोक दिया गया था। इसी के साथ वो तीसरे नंबर पर कायम थीं। बिजली कड़कने की वजह से मैच रुक गया था। वो लगातार मेडल की रेस में बनी हुई थीं।

23 साल अदिति अशोक बेंगलुरु से हैं। उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। दरअसल, अगर 7 अगस्त को बारिश के कारण चौथा और फाइनल राउंड नहीं होगा तो उन्हें सिल्वर मेडल मिल सकता है। वहीं, अगर फाइनल राउंड होता है तो वो गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार होंगी। उन्होंने शुक्रवार को तीसरे राउंड में 68 का कार्ड खेला, जिसके बाद से वो दूसरे स्थान पर कायम हैं। उधर, गुरुवार को उन्होंने सेकंड राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। अदिति ने 5 बर्डी लगाते हुए 66 का कार्ड खेला। इसके बाद वो वर्ल्ड टॉप गोल्फर नेली कोर्डा से हार गईं।

आपको बता दें कि अगर अदिति गोल्ड मेडल जीत जाती हैं तो ये भारतीय गोल्फ के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। भारत ने अभी तक ओलंपिक (गोल्फ) में मेडल नहीं जीता है। वो रियो ओलंपिक-2016 की प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की में वह महिला गोल्फ प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट थी।