newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anushka On Virat: पाक के खिलाफ विराट कोहली की झमाझम पारी पर नाच उठीं अनुष्का, इंस्टाग्राम पर इस अंदाज में लुटाया प्यार

अनुष्का ने विराट कोहली के लिए आगे तारीफ करते हुए लिखा कि आप बेहद अद्भुत व्यक्ति हैं। आपका धैर्य, संकल्प और विश्वास सभी के मन को चकरा देने वाला है। अनुष्का ने लिखा कि मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन मैच देखा। मेरी बेटी अभी ये समझ नहीं सकती कि उसकी मां कमरे में नाच क्यों रही थी। क्यों वो चीख रही थी।

मुंबई। विराट कोहली की वजह से उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को न जाने क्या क्या सुनना पड़ा। सोशल मीडिया पर मीम बने। उनको विराट की विफलता के लिए कोसा गया। अब जब विराट कोहली ने रविवार को मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को अपनी पारी से धोया, तो सबसे ज्यादा खुश अनुष्का हुईं। अपने पति के नाबाद 82 रन की पारी से अनुष्का, विराट के फैंस की तरह झूम उठीं। इस खुशी में अनुष्का ने विराट की तारीफ में इंस्टाग्राम Instagram पर पोस्ट भी लिखा। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मैच की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने अपने पति के लिए लिखा, ‘आप आज लोगों की जिंदगी में बहुत सारी खुशियां लेकर आए।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का ने विराट कोहली के लिए आगे तारीफ करते हुए लिखा कि आप बेहद अद्भुत व्यक्ति हैं। आपका धैर्य, संकल्प और विश्वास सभी के मन को चकरा देने वाला है। अनुष्का ने लिखा कि मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन मैच देखा। मेरी बेटी अभी ये समझ नहीं सकती कि उसकी मां कमरे में नाच क्यों रही थी। वो बाद में समझेगी कि उसके पिता (विराट) ने उस रात अपनी सबसे बेहतरीन पारी खेली थी। वो ज्यादा मजबूत और समझदार निकले। एक ऐसे दौर के बाद, जो उनके लिए बहुत मुश्किल भरा था। अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि विराट की पारी के दौरान वो कमरे में जोर-जोर से चीख भी रही थीं। कुल मिलाकर विराट कोहली के हर चौके-छक्के पर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों जैसा उत्साह अनुष्का में भी था।

virat kohli 1

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में विराट के लिए असीम प्यार का इजहार भी किया। अनुष्का ने लिखा कि आप पर मुझे गर्व है। आपकी ताकत जबरदस्त है। आप मेरे असीम प्यार हैं। मैं आपको हमेशा के लिए प्यार करती हूं। इसपर विराट कोहली का रिएक्शन भी आया। कोहली ने लिखा कि हर पल मेरा साथ देने के लिए मेरे प्यार का धन्यवाद। आपसे बहुत प्रेम करता हूं। आभारी महसूस करता हूं।