newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Asian Champions Trophy: भारत के आगे पाकिस्तान घुटने टेकने पर हुआ मजबूर, 3-1 से दी शिकस्त, लगा बधाइयों का तांता

Asian Champions Trophy Hockey 2021: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) हॉकी में भारतीय टीम ने  पाकिस्तान टीम को मात दे दी है। भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से शिकास्त दी है। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने 2 गोल किए जबकि आकाशदीप सिंह ने 1 गोल दागा।

नई दिल्ली। खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शुक्रवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) हॉकी में भारतीय टीम ने अपने चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को मात दे दी है। भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से शिकास्त दी है। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने 2 गोल किए जबकि आकाशदीप सिंह ने 1 गोल दागा। वहीं पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल जुनैद मंजूर ने किया। इस विजय के साथ भारत के अब 3 मैचों में 7 अंक हो गए हैं। बता दें कि भारत की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 9-0 से धूल चटाई थी।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता-

वहीं पाकिस्तान को मात देने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भारतीय हॉकी टीम को जीत की बधाई दी है।