newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

HBD: K L राहुल को आथिया शेट्टी ने इस तरीके से किया बर्थडे विश, फैंस बोले- ‘क्यूटेस्ट’

HBD: के एल राहुल ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट पिच पर खुद अच्छा साबित करके दिखाया है। अक्सर उनका नाम चर्चा में भी बना रहता है। हाल फिलहाल के एल राहुल IPL में बिजी है और अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। अभी कुछ समय पहले अथिया शेट्टी के एल राहुल का मैच देखने अपने पापा सुनील शेट्टी और मम्मी के साथ स्टेडियम पहुंची थी।

नई दिल्ली। क्रिकेट के उभरते खिलाडी K L राहुल का आज 30 वां जन्मदिन है। क्रिकेट में जितना के एल राहुल का नाम है उतने ही चर्चे उनके बॉलीवुड में भी होते हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर के एल राहुल तो क्रिकेटर हैं फिर उनका बॉलीवुड से क्या लेना-देना तो दोस्तों आपको बता दें, के एल राहुल की कथित गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी की वजह से राहुल इन दिनों बॉलीवुड में भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो दोनों के रिलेशन में होने की अफवाहों को और गर्म कर देती है। कहा ये भी जाता है कि दोनों के रिश्ते को लेकर आथिया शेट्टी के पिता यानी बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी भी जानते हैं। वो भी दोनों के इस रिश्ते के लिए मान चुके हैं। कुछ लोग सोच रहे होंगे कि बात तो K L राहुल के जन्मदिन की हो रही थी फिर क्यों हम उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी पर पहुंच गए। अगर आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है तो आपको बता दें कि आज किक्रेटर का जन्मदिन हैं तो ऐसे में उन्हें सुबह से ही बधाईयां मिल रही है। K L राहुल के फैंस और उनके चाहने वाले सभी उन्हें इस दिन की बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में आथिया शेट्टी ने उन पर प्यार लुटाते हु जन्मदिन की बधाई दी है।

k l rahul

आथिया शेट्टी ने राहुल के जन्मदिन के मौके पर अपनी और उनकी कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें बड़े ही प्यारे अंदाज़ में बर्थडे विश किया। आथिया शेट्टी ने जन्मदिन के मौके पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें अथिया और के एल राहुल हाथो में हाथ डाले नज़र आ रहे है। अपनी पोस्ट में आथिया शेट्टी ने लिखा, “आपके साथ कही भी, हैप्पी बर्थडे”। फिर क्या आथिया शेट्टी की इस पोस्ट पर लोग जमकर प्यार लुटाने लगे। आम से लेकर खास सभी उन्हें क्यूटेस्ट बता रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

आपको बता दें, के एल राहुल ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट पिच पर खुद अच्छा साबित करके दिखाया है। अक्सर उनका नाम चर्चा में भी बना रहता है। हाल फिलहाल के एल राहुल IPL में बिजी है और अपनी परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे हैं। अभी कुछ समय पहले अथिया शेट्टी के एल राहुल का मैच देखने अपने पापा सुनील शेट्टी और मम्मी के साथ स्टेडियम पहुंची थी। हालांकि मैच में के एल राहुल कुछ कमाल कर पाते इससे पहले ही वो 0 पर आउट हो गए थे। लेकिन इसके अगले ही मुकाबले में राहुल ने रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था।