newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sourav Ganguly: विराट-रोहित में नंबर वन कौन? BCCI अध्यक्ष गांगुली ने किया पर्दाफाश!

Sourav Ganguly: रोहित अब भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों के कप्तान बन चुके हैं। लेकिन सौरव गांगुली शायद चेतन शर्मा की उस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं, जिसमें रोहित को नंबर वन घोषित किया गया। तभी तो गांगुली ने ट्विटर पर एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया, जिसमें चेतन शर्मा के बयान को हाइप करने की बात कही गई थी।

नई दिल्ली। बीते दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें वर्तमान में देश का नंबर वन क्रिकेटर बताया था। श्रीलंका के खिलाफ टीम का ऐलान करते हुए चेतन शर्मा ने ये बात कही थी। गौरतलब है कि रोहित को श्रीलंका के खिलाफ आगामी दौरे के लिए टेस्ट की भी कमान सौंप दी गई है, यानी रोहित अब भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों के कप्तान बन चुके हैं। लेकिन सौरव गांगुली शायद चेतन शर्मा की उस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं, जिसमें रोहित को नंबर वन घोषित किया गया। तभी तो गांगुली ने ट्विटर पर एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया, जिसमें चेतन शर्मा के बयान को हाइप करने की बात कही गई थी। बहरहाल, पूरा माजरा क्या है? आइए समझते हैं..

Saurav and Virat

विराट कोहली वर्ल्ड नंबर वन!

गांगुली ने चेतन शर्मा के बयान के एक दिन बाद ट्विटर पर एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया जिसमें ये लिखा था कि विराट कोहली दुनिया के नंबर-एक क्रिकेटर हैं।  उस ट्वीट में कैप्शन में लिखा था कि आप चेतन शर्मा के बयान को हाइप कर सकते हैं। गांगुली ने इसी पोस्ट को लाइक किया था। इसके बाद ट्विटर पर ये तेजी से फैला और स्क्रीनशॉट धड़ाधड़ शेयर होने लगा। हालांकि, गांगुली ने इसके बाद इसे अपने लाइक सेक्शन से हटा दिया, यानी गांगुली ने इस पोस्ट को अनलाइक कर दिया।

virat

चेतन शर्मा का क्या स्टेटमेंट था?

चेतन शर्मा भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर हैं, और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टीम का ऐलान करने के बाद रोहित की जमकर तारीफ की थी, और कहा था कि हिटमैन रोहित शर्मा इस वक्त देश के नंबर एक क्रिकेटर हैं, और वे तीनों फॉर्मेट भी खेल रहे हैं, ऐसे में टीम की कमान संभालने के लिए वे सबसे बढ़िया च्वॉइस हैं।