newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Euro Cup 2020: बेल्जियम ने रूस को 3-0 से हराया

Euro Cup 2020: रोमेलु लुकाकू के दो गोल की बदौलत बेल्जियम ने यूरो 2020 के ग्रुप-बी के एक मुकाबले में मेजबान रूस को 3-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में बेल्जियम के लिए लुकाकू ने 10 वें और 88 वें मिनट में दो गोल दागे।

सेंट पीट्सबर्ग। रोमेलु लुकाकू के दो गोल की बदौलत बेल्जियम ने यूरो 2020 के ग्रुप-बी के एक मुकाबले में मेजबान रूस को 3-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात खेले गए इस मुकाबले में बेल्जियम के लिए लुकाकू ने 10 वें और 88 वें मिनट में दो गोल दागे।

euro 2020

उनके अलावा थॉमस मेनुएर ने 34 वें मिनट में एक गोल किया। इस जीत के बाद बेल्जियम की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है। उसके बाद फिनलैंड, डेनमार्क और रूस है।