newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pele: महानतम फुटबॉल खिलाड़ी पेले की हालत गंभीर, कैंसर से ग्रस्त हैं, कीमोथेरेपी भी नहीं कर रही काम, कई अंग भी हुए बेकार

ब्राजील के अखबारों और टीवी मीडिया के मुताबिक पेले की मौजूदा हालत को देखते हुए 82 साल के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी को ऐसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जहां गंभीर मरीज अपने अंतिम दिन और घड़ियां गिनते हैं। इसे एंड ऑफ लाइफ केयर कहा जाता है। पेले की गंभीर बीमारी की खबर सामने आते ही पूरी दुनिया में शोक की लहर है।

साओ पाओलो। एक तरफ कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 के मैच चल रही हैं। वहीं, ब्राजील के साओ पाओलो से बहुत खराब खबर आई है। पता चला है कि फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उनको कैंसर है और इलाज का बहुत फायदा नहीं दिख रहा है। पेले की काफी दिनों से कीमोथेरेपी चल रही थी, लेकिन अब इस दवा का असर भी उनके कैंसर पर नहीं हो रहा है। मीडिया की खबरों के मुताबिक पेले के तमाम अंगों ने काम भी करना बंद कर दिया है। पेले को 30 नवंबर को साओ पाओलो के अल्बर्ट आइंस्टीन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। तब पेले की बेटी कैली नैसिमेंटो ने बताया था कि गंभीर बात नहीं है। कैली का कहना था कि उनके पिता को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

pele 2

ब्राजील के अखबारों और टीवी मीडिया के मुताबिक पेले की मौजूदा हालत को देखते हुए 82 साल के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी को ऐसे वार्ड में शिफ्ट किया गया है, जहां गंभीर मरीज अपने अंतिम दिन और घड़ियां गिनते हैं। इसे एंड ऑफ लाइफ केयर कहा जाता है। पेले की गंभीर बीमारी की खबर सामने आते ही पूरी दुनिया में शोक की लहर है। लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने भी उनके लिए प्रार्थना की है। पेले ने अपने करियर में 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को तीन बार फीफा वर्ल्ड कप जिताया था। उन्होंने ब्राजील के लिए 92 मैच में 77 गोल किए थे। अपने करियर में पेले ने 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे थे।

pele 1

पेले ने फुटबॉल में जो नाम हासिल किया, वैसा और कोई खिलाड़ी अब तक हासिल नहीं कर सका है। महान फुटबॉल खिलाड़ी का तमगा उन्हें आज भी हासिल है। उन्होंने 17 साल 283 दिन की उम्र में पहली बार 1958 में वर्ल्ड कप खेला था। उस साल पेले ने सूडान के खिलाफ फाइनल मैच में 2 गोल दागे थे।