newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: CSK के सिर पर जीत का सेहरा बांधने पर धोनी के कायल हुए फैंस, सोशल मीडिया पर ऐसे दिए रिएक्शन

IPL 2022: इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर आखिरी बॉल पर चौका जड़ा और हारती हुई अपनी टीम की गोद में जीत डाल दी। धोनी 13 बॉल पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में गुरुवार को डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सीएसके ने शानदार ढंग से खेलते हुए बाजी मारी। सीएसके टीम ने मुंबई को 3 विकेट से हराया। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर आखिरी बॉल पर चौका जड़ा और हारती हुई अपनी टीम की गोद में जीत डाल दी। धोनी 13 बॉल पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। जब धोनी मैच को जीत का सेहरा पहना कर वापस लौट रहे थे, तब चेन्नई टीम के नए कप्तान रवींद्र जडेजा उनके आगे नतमस्तक हो गए। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने भी कहा कि धोनी ने बता दिया कि वो ‘यहां हैं।’ इस जीत के बाद से फैंस उन पर फिदा हैं। लोगों के काफी अच्छे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने माही की तारीफ में लिखा दुनिया के सबसे महान फिनिशर!! MSD आपका हम सम्मान करते हैं।

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि धोनी पर कभी शक मत करना !!!!! हर अंतरराष्ट्रीय टीम को अपने प्राइम में धोनी की जरूरत थी और कुछ को अब भी उनकी जरूरत हो सकती है।

एक यूजर ने लिखा ‘धोनी निस्संदेह दुनिया के अब तक के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं।’

वहीं एक फैन ने लिखा इस युवा व्यक्ति के लिए ‘उम्र  केवल एक नम्बर है।’

Age is just a number for this young man ???

— King Kanï (@Kanishkanan1) April 22, 2022

अन्य रिएक्शन यहां देखें…