newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fifa World Cup 2022 : महान फुटबॉलर पेले ने की भविष्यवाणी, ब्राजील बनेगा फीफा विश्व कप 2022 का विजेता

Fifa World Cup 2022 : ब्राजील की टीम ने आखिरी बार विश्व कप 2002 में जीता था। वह अपने अभियान की शुरूआत 24 नवम्बर को सर्बिया के खिलाफ करेगा। इस ग्रुप में स्विट्जरलैंड और कैमरून भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है।

दोहा। फीफा विश्व कप 2022 कतर में आयोजित किया जा रहा है। इस विश्व कप में ब्राजील सबसे बड़ी टीमों में से एक है। ब्राजील ने 10 टीमों के दक्षिण अमेरिकी ग्रुप में अपराजित रहते हुए शीर्ष पर रहकर विश्व कप में जगह बनायी थी। ब्राजील ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे अर्जेंटीना से छह अंक आगे रहा था। आपको बता दें कि हाल ही में 82 वर्षीय पेले ने सोशल मीडिया पर कहा, “यदि आप सोचते हैं कि मैं अति आत्मविश्वासी हूं लेकिन मेरा मानना है कि ब्राजील एक बार फिर ट्रॉफी जीतेगा।”

गौरतलब है कि ब्राजील की टीम ने आखिरी बार विश्व कप 2002 में जीता था। वह अपने अभियान की शुरूआत 24 नवम्बर को सर्बिया के खिलाफ करेगा। इस ग्रुप में स्विट्जरलैंड और कैमरून भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है।

फुटबॉल के दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक माने जाने वाले पेले तीन बार विश्व कप को जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में यह ट्रॉफी जीती थी। उन्हें हाल में स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से जूझना पड़ा था।