newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

FIFA World Cup 2022 : अकेले महिंद्रा थार लेकर केरल से कतर पहुंच गई 5 बच्चों की मां, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप!

FIFA World Cup 2022 : केरल से कतर तक महिंद्रा थार लेकर पहुंचने वाली यह भारतीय महिला फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी की बड़ी फैन है।  महिला ने अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम अर्जेंटीना को खेलते देखने के लिए अपनी महिंद्रा थार में कतर की एक अकेली यात्रा की।

दोहा। दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के स्तर पर इस वक्त फीफा का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है। दुनिया में कई ऐसे खेल प्रेमी हैं जो अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आपने दुनिया के कई क्रिकेट प्रेमियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन इस बार एक 5 बच्चों की मां सुर्खियों में है, जो क्रिकेट प्रेमी नहीं बल्कि फुटबॉल प्रेमी है। इतना ही नहीं, यह महिला XUV लवर है। यही वजह है कि केरल की रहने वाली 5 बच्चों की मां अपने महिंद्रा थार लेकर कतर पहुंच गई। आइए जानते हैं कि आखिर इस भारतीय महिला ने ऐसा क्यों किया।

लियोनेल मेस्सी की फैन है यह महिला

केरल से कतर तक महिंद्रा थार लेकर पहुंचने वाली यह भारतीय महिला फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी की बड़ी फैन है।  महिला ने अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम अर्जेंटीना को खेलते देखने के लिए अपनी महिंद्रा थार में कतर की एक अकेली यात्रा की। नाजी नौशी नाम की महिला ने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए 15 अक्टूबर को मस्कट से अपना सफर शुरू किया था। बुर्ज खलीफा के सामने खिंचवाई फोटो नाजी नौशी नाम की महिला ने अपनी एसयूवी को मुंबई से ओमान भेज दिया था। इसके साथ ही यह देश से कतर भेजे जाने वाला पहला भारतीय-पंजीकृत वाहन बन गया। महिला ने मस्कट से हट्टा सीमा के जरिए सफर शुरू किया और दुबई, बुर्ज खलीफा में दुनिया के सबसे ऊंचे टावर के पास अपनी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

आपको बता दें कि महिला द्वारा कतर ले जाएगी इस महिंद्रा थार का अपना एक निकनेम भी है। नाजी नौशी ने अपनी एसयूवी का उपनाम ‘ओलू’ रखा है, जो एक मलयालम स्लैंग शब्द है, जिसका अर्थ है “शी”। इसमें एक बिल्ट-इन किचन है और इसकी छत से जुड़ा एक टेंट है, जिस पर खाना बनाया जा सकता है। अर्जेंटीना इस हफ्ते की शुरुआत में सऊदी अरब से हार गई थी, जिसके बाद नाजी नौशी निराश थी, लेकिन उन्होंने मेक्सिको के खिलाफ टीम के अगले मैच के लिए काफी उम्मीदें हैं। नाजी नौशी ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की, जिसके बाद वह सुर्खियों में हैं।