newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND VS ENG: शुभमन गिल को BCCI ने दिया न्यौता, इंग्लैंड जानें के लिए हो जाएं तैयार

INDvsENG: BCCI शुभमन गिल को इंग्लैंड में वापिस आने के लिए कहा है। बता दें कि शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट सीरीज में खेली जा रही फाइनल राउंड के बाद चोटिल हो गए थे। बताया गया था कि गिल को पिंडली में भारी चोट आई है। जिस वजह से वह आने वाले तीन महीने तक मैदान में अपनी दमखम नहीं दिखा पाएंगे।

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही शुभमन गिल को भारत की टीम स्कावड में शामिल होने के लिए बुलावा मिल गया है। इस संबंध में सामने आई खबरों के मुताबिक BCCI उन्हें इंग्लैंड में वापिस आने के लिए कहा है। बता दें कि शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट सीरीज में खेली जा रही फाइनल राउंड के बाद चोटिल हो गए थे। बताया गया था कि गिल को पिंडली में भारी चोट आई है। जिस वजह से वह आने वाले तीन महीने तक मैदान में अपनी दमखम नहीं दिखा पाएंगे। हालांकि शुभमन गिल की जगह अबतक किसी और ओपनर को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। गिल की जगह अब कौन लेगा इस पर भी फैसला किया जाना बाकि है।

खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के पास ओपनिंग के विकल्प के तौर पर सिर्फ मयंक अग्रवाल है। साथ ही अभिमन्यु ईश्वरन भी स्टैंडबाय खिलाड़ी हैं। केएल राहुल भी टेस्ट ओपनर हैं लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट अब उन्हें ये जिम्मेदारी नहीं देना चाहता।

BCCi

पृथ्वी शॉ को नहीं बुलाया गया

हालांकि टीम इंडिया मैनेजमेंट ने शुभमन गिल की जगह अब तक किसी और खास खिलाड़ी की मांग नहीं की थी। मतलब टीम इंडिया ने कभी नहीं कहा कि उन्हें गिल की जगह पृथ्वी शॉ या देवदत्त पडिक्कल टीम में चाहिए। कहा यह भी जा रहा है कि मैनेजमेंट ने इस मामले में चयन करने का जिम्मा भी सेलेक्टर्स पर ही छोड़ दिया है।

क्या मिल सकता है गिल का विकल्प

टीम को शुभमन गिल की जगह कोई अन्य विकल्प मिलता नहीं दिख रहा है। दरअसल पृथ्वी शॉ और पडिक्कल श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के लिए चुने गए हैं। उनका श्रीलंका से इंग्लैंड उड़ान भरना आसान काम नहीं है। श्रीलंका भी यूके की रेड लिस्ट में है।