newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs SL: चल गया हार्दिक का जादू, ढेर हुए श्रीलंकाई शेर, टीम इंडिया ने श्रीलंका को दी मात

IND vs SL: उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ छक्का और दो चौका जड़कर विरोधी टीम का एहसास दिया कि उनके लिए भारतीय शूरवीरों से भिड़ना आसान नहीं होगा। उधर , शिवन मावी ने भी अपने बल्ले का जलवा दिखाया। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने विजयी शंखनाद के साथ टी-20 के सफर का आगाज कर दिया। भारत ने श्रीलंकाई शेरों के चारों खाने चित कर आज जीत का पताका फहराया। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों के बल्ले दम तोड़ते हुए दिखे। आलम यह रहा है कि बुलंद हौसलों से मैदान में उतरे श्रीलंकाई खिलाड़ी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को देख टूट गए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला कर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में श्रीलंका को 163 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन श्रीलंका इस लक्ष्य को भेदने में नाकाम रही। श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में ओलआउट होकर 160 रन ही बना सकी।

कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन

उधर, अगर भारतीय टीम के प्रदर्शऩ की बात करें तो दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल 38 गेंद में 68 रन की साझेदारी की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाने में सफल रहे। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपनी गेंदबाजी से 94 रन पर ही पांच विकेट चटका दिए थे, लेकिन हुड्डा ने 23 गेंदों में 41 रनों का योगदान देकर और अक्षर ने 20 गेंद की नाबाद पारी में 31 रनों का योगदान देकर विरोधी टीम के जीत का ख्वाब चकनाचूर कर दिया।
वहीं, इशान किशन ने पहले ओवर में अपनी शानदारी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा।

उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ छक्का और दो चौका जड़कर विरोधी टीम का एहसास दिया कि उनके लिए भारतीय शूरवीरों से भिड़ना आसान नहीं होगा। उधर , शिवन मावी ने भी अपने बल्ले का जलवा दिखाया। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव 10 गेंद में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उधर, अगर श्रीलंकाई गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें, तो श्रीलंका के लिए मदुशंका, तीक्षणा, करुणारत्ने, धनंजय और हसरंगा ने एक-एक विकेट लिये, लेकिन अफसोस यह अपने लिए जीत का मार्ग तैयार करने में असफल रहे।